AVN News Desk New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी का कुनबा बढ़ गया है. वही जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने बुधवार (20 मार्च) को अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में पूर्ण रूप से विलय कर दिया है. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह और बीएसपी के निष्कासित सांसद दानिश अली ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है. कांग्रेस पार्टी में पप्पू यादव के शामिल होने से बिहार कांग्रेस पार्टी के चीफ अखिलेश सिंह की नाराजगी की खबरें भी हैं. दरअसल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखी पूरी पटकथा

इन तमाम चीजों के बीच कहा जा रहा है कि बिहार से पप्पू यादव और जम्मू से लाल सिंह को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाने की पटकथा प्रियंका गांधी ने लिखी है. वही सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही इन नेताओं को पार्टी में शामिल होने को लेकर भरोसा जगाया था. साथ ही इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को भी इन नेताओं के शामिल होने के मामले पर सहमत किया है. वहीं, पार्टी के भीतर भी पप्पू यादव और लाल सिंह के लिए माहौल तैयार किया है.

लोकसभा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और पप्पू यादव

नाराज थे राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव

माना जा रहा था कि पप्पू यादव के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी तैयार नहीं थे, लेकिन फिर प्रियंका गांधी के दखल के बाद सारी पेचीदगी अब दूर हो गई.

बिहार कांग्रेस पार्टी के प्रभारी मोहन प्रकाश और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा की मौजूदगी में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कराया है. वही इस मौके पर कांग्रेस पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, ‘ये कोई साधारण विलय नहीं है, बल्कि बहुत ही ऐतहासिक विलय है. जन अधिकार पार्टी (JAP) और पप्पू यादव किसी भी परिचय के मोहताज बिलकुल नहीं हैं. पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं. वे आज कांग्रेस पार्टी के नीतियों, नेतृत्व और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं.’

लोकसभा चुनावों के बिच पप्पू यादव ने प्रियंका गांधी वाड्रा की करी तारीफ

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा है कि, “हमारी पार्टी सेवा, संघर्ष और न्याय के लिए जानी जाती है. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा भी हमें ऊर्जा देती है. हम पूरी तरह से सेक्युलर हैं. राहुल गांधी इस दुनिया के सबसे संघर्षशील व्यक्ति हैं और जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं वो प्रियंका गांधी हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.”

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *