AVN News Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में मंगलवार सुबह की शुरुआत बारिश (बरसात) के साथ हुई। हवा के साथ आई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उधर, उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चली ठंडी हवाओं के कारण सोमवार को भी दिन में ठंडक महसूस हुई, जबकि सुबह और शाम के समय पारा सामान्य से नीचे जा रहा है। सोमवार को दिन के समय पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। वहीं, सुबह के समय यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे गया है। हालांकि, दिन में खिली धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा है। दिल्ली का मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा है। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को उत्तर-पूर्व व उत्तर-पश्चिम दिशाओं से छह किमी की गति तक हवाएं चली है। दिन के समय अच्छी धूप खिली है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में मामूली बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। 29 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावनाएं बन रही है। दो मार्च को भी अच्छी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर बारिश

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *