Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024, 2nd phase Live updates: 1206 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, जिनमें कई बड़े नाम शामिल,पश्चिम बंगाल में भिड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और TMC कार्यकर्ता .

Lok Sabha Election 2024, 2nd phase Live updates: दूसरे चरण में देश की 88 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी, हेमा मालिनी, ओम बिरला, अरूण गोयल (राम) और पप्पू यादव समेत 1200 से ज्यादा उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए  AVN News के साथ…

Lok Sabha Election 2024, 2nd Phase LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्यों में चुनावों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी

Lok Sabha Election 2024

AVN News; Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। और दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 बीजेपी के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

 

केरल सीएम ने कतार में खड़े होकर किया मतदान:

केरल के सीएम पी. विजयन ने कन्नूर में वोट डाले। वही सीएम ने आम आदमी की तरह ही कतार में खड़े होकर मतदान किया। 

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी। लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सुबह ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मतदान की अपील:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से की मतदान की अपील। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं (वोटर्स) से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक से मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने सभी युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से भी मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!’

आज किस राज्य की कितनी सीटों पर हो रहा वोटिंग:

वही आज दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं। 

 

राज्य        कितनी सीटों पर मतदान

केरल                          20

कर्नाटक                      14

राजस्थान                     13

यूपी                               8

महाराष्ट्र                         8

मध्य प्रदेश                      7

असम                             5

बिहार                             5

छत्तीसगढ़                        3

पश्चिम बंगाल                     3

मणिपुर                            1

त्रिपुरा                              1

जम्मू कश्मीर                    1

 फैसला करेंगे.

lok sabha chunav 2024 live: पश्चिम बंगाल में भिड़े BJP प्रदेश अध्यक्ष और TMC कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख और बालुरघाट से लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बालुरघाट में झड़प। मजूमदार का आरोप है कि एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता मौजूद हैं। मजूमदार की ओर इशारा करते हुए “वापस जाओ” के नारे भी सुने गए।

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख और बालुरघाट से लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बालुरघाट में झड़प। मजूमदार का आरोप है कि एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता मौजूद हैं। मजूमदार की ओर इशारा करते हुए “वापस जाओ” के नारे भी सुने गए।

 

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत आया, महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83% वोटिंग

असम-27.43% मतदान हुआ

बिहार-21.68% मतदान हुआ

छत्तीसगढ़-35.47% मतदान हुआ

जम्मू कश्मीर-26.61% मतदान हुआ

कर्नाटक-22.34% मतदान हुआ

केरल-25.61% मतदान हुआ

मध्य प्रदेश-28.15% मतदान हुआ

महाराष्ट्र- 18.83% मतदान हुआ

मणिपुर-33.22% मतदान हुआ

राजस्थान-26.84% मतदान हुआ

त्रिपुरा-36.42% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश-24.31% मतदान हुआ

पश्चिम बंगाल-31.25% मतदान हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *