Lok sabha chunav 2024

Lok sabha chunav 2024 phase 5 LIVE: दोपहर 3 बजे तक का 47.53% मतदान प्रतिशत, कई मंत्री और कई बड़े चेहरों पर सबकी नजर होगी

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 LIVE: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल की, बिहार, झारखंड, ओडिशा और जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आज वोटिंग हो रही है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के सभी बड़े लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए AVN News के साथ….

Lok Sabha Chunav 2024 phase 5 Live: पांचवें चरण की वोटिंग जारी 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी हैं। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा लोकसभा सीटों पर मतदान जारी हैं। इस चरण में 94732 मतदान केंद्र बनाए गए है। वहीं ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी हैं। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोटिंग जारी हैं।

Lok Sabha Chunav 2024

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 47.53% मतदान हुआ।

बिहार-43.33%

जम्मू-कश्मीर-44.90%

झारखंड- 53.90%

लद्दाख – 61.26%

महाराष्ट्र-38.77%

ओडिशा- 48.95% –

उत्तर प्रदेश- 47.55%

पश्चिम बंगाल- 62.72%

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Live: पांचवें चरण में कई मंत्री और इन बड़े चेहरों पर होगी सबकी नजर

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में दूसरे प्रमुख उम्मीदवारों में कई केंद्रीय मंत्री शामित है, जिनमें राजनाथ सिंह लखनऊ से, स्मृति ईरानी अमेठी से, पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति और पश्चिम बंगाल के बनगांव से शांतनु ठाकुर, LIP (रामविलास) के नेता चिराग पासवान हाजीपुर से, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे कल्याण से, रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, JKNC पार्टी से उमर अब्दुला और बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य दोनों सारण तोकसभा सीट से शामिल है।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *