AVN News Desk ; Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त होने वाली है। समापन के एक दिन पहले यानी आज यात्रा मुंबई पहुंचेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के साथ किया जाएगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेता भी उपस्थित होंगे। सभी नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल ने जो त्याग किया है, वह सब जानते हैं। राहुल गांधी देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन दलों के नेताओं और देश की जनता को राहुल से उम्मीद है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आयोजित होने वाले विशाल रैली में शामिल होने वाले सभी नेताओं की लिस्ट :-

अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
उद्धव ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु
तेजस्वी यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार
शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री
मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस

शिवाजी पार्क में होगा रैली का आयोजन

महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि राहुल गांधी की यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेताओं के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहेंगे। यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई में दाखिल होगी। इसके बाद राहुल गांधी दादर में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्य भूमि’ का दौरा भी करेंगे।

कांग्रेस

बीते 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी कांग्रेस नेता की यात्रा

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई आ रहे हैं। यात्रा के खत्म होने तक राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय कर चुके होंगे। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।

इन सभी राज्यों से होकर गुजरी भारत जोड़ो यात्रा

मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *