तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर और हास्य कवि शैलेश लोढ़ा ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ केस जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब मोदी को सेटलमेंट के तौर पर शैलेश को डिमांड ड्रॉफ्ट के जरिए 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपए का अमाउंट देना होगा।

लोढ़ा ने कहा मैंने युद्ध जीत लिया है

इस फैसले के आने के बाद शेलेस लोढ़ा ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘यह लड़ाई कभी पैसों की थी ही नहीं। यह इंसाफ और सेल्फ रिस्पेक्ट की लड़ाई थी। मुझे लग रहा है कि मैंने युद्ध जीत लिया है और मैं खुश हूं कि सच सामने आ गया। मैं किसी के झुकाने पर भी नहीं झुका।’

आखिर क्या था पूरा मामला

करीबन 14 साल तक इस फेमस टीवी शो में टाइटल रोल प्ले करने वाले शैलेश लोढ़ा ने 2022 में बिना कोई वजह बताए शो छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि वे सही समय आने पर इस बारे में बात करेंगे।

इसके बाद यह अफवाह थी कि एक्टर ने अपना बकाया ना चुकाने के लिए मेकर्स को फटकार लगाई थी। जूम एंटरटेनमेंट के मुताबिक शो छोड़ने पर शैलेश ने अपने साल भर के बकाए के भुगतान के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT ) का दरवाजा खटखटाया था।

इसके बाद दिवाला और दिवालियापन की धारा 9 के तहत मामले की सुनवाई की गई और सहमति की शर्तों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता किया गया।

6 साल के लम्बे अंतराल के बाद लौटेंगी दिशा वकानी

हाल ही में शो के 15 साल पूरे होने के मौके पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने बड़ी अनाउंसमेंट किया था। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही दिशा वकानी यानी दयाबेन को शो पर वापस लेकर आएंगे।

शो की पॉपुलर कैरेक्टर दयाबेन बीते छह साल से शो से गायब थी दिशा वकानी, जो इस शो में दयाबेन का रोल प्ले करती थी, वो 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। तब से लेकर अब तक वो शो पर नहीं लौटी हैं।

यह शो बीते 15 साल से सक्सेसफुली टेलीकास्ट हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से शो गलत कारणों से चर्चा में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने यौन शौषण के आरोप लगाए थे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति है जिस परकार इसको फिल्माया जाता है लगता जैसे की ये हमारी ही कहानी है और पारवरिक शो होने के कारण बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बड़ा चाव से देखते है पुरा घर हस हस लोट पोट हो जाता है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *