दिल्ली

Man Shot Dead in Delhi Today: दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में शनिवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की सूचना पर तत्काल दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है। वही बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

दिल्ली

बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे। मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील जैन को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखी ये बात

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है’।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है ‘अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। राजधानी को जंगल राज बना दिया है। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी’।

दिल्ली

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *