Who is Atishi Marlena

Who is Atishi Marlena: कौन हैं “आतिशी” जिन्हें केजरीवाल ने बनाया दिल्ली का मुख्यमंत्री, जानिए सबकुछ

 

दिल्ली की महिला सीएम

सुषमा स्वराज साल 1998 में दिल्ली की पहिली मिहिला सीएम बनी थी. लेकिन उनका कार्यकाल महज 52 दिन का था. वहीं शीला दीक्षित दूसरी दिल्ली की महिला सीएम, साल 1998 – 2013 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी. शिला दीक्षित 15 साल दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं और अब अतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनाने जा रही हैं. 

Who is Atishi Marlena: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुनाव हो गया है। बही केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और वर्तमान में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री हैं।

Who is Atishi Marlena

New Delhi: दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आम आदमी पार्टी सरकार में अहम पदों की कमान संभालने वाली आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है। केजरीवाल के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर सभी आप नेताओं ने मुहर लगाई। इसके साथ ही आतिशी बतौर सीएम दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। तो आइए अतिशी बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

आतिशी आप सरकार

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में से एक मानी जाती हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास मानी जाती है।

Who is Atishi Marlena
आतिशी के माता-पिता विजय सिंह और त्रिप्ता वाही

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता, विजय सिंह और माता त्रिप्ता वाही, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। आतिश पहले अपना पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ लिखा करती थीं. लेकिन उनके नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित थे और दोनों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ ‘मार्लेना’ जोड़ा था. 

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, दिल्ली से पूरी की और फिर सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से चेवेनिंग स्कॉलरशिप पर प्राचीन और आधुनिक इतिहास में उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ली

ये भी पढ़े: पीरियड्स क्या हैं और ये क्यों होते हैं — Periods Meaning In Hindi

क्यों नाम से हटाया ‘मार्लेना’

आतिशी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा दिया था, ताकि लोगों को यह भ्रम ना फैले कि वह ईसाई हैं. विपक्षी इसको मुद्दा बना रहे थे.

कैसा रहा राजनीतिक करियर

आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में अपना कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं। आम आदमी पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में आतिशी का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर के खिलाफ़ चुनाव लडी, लेकिन वो हार गईं। 2020 में उन्होंने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता और विधायक बनीं। इसके बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद वे शिक्षा मंत्री बन गईं।

मंत्री बनने के बाद अतिशी ने कई अहम फैसले लिए बही शिक्षा मंत्री के तोर पर आतिशी ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। अतिशी ने मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में भी काम किया और शिक्षा नीतियों के निर्माण में अपनी एक अहम भूमिका निभाई। आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संस्कृति मन्त्री के रूप में कार्यरत हैं।

Who is Atishi Marlena
आतिशी के पति का प्रवीण सिंह

कौन हैं आतिशी के पति

पंजाबी राजपूत परिवार से संबंध रखने वालीं आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है. प्रवीण एक एजुकेटर और रिसर्चर हैं. वह सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़े हुए हैं. प्रवीण सिंह आईआईटी (IIT) दिल्ली से पढ़ाई की हैं.और फिर आईआईएम (IIM)अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है. प्रवीण सिंह करीब 8 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया. भारत और अमेरिका की कंसल्टेंसी फर्म्स में भी काम किया हैं. इसके बाद वो समाज सेवा से जुड़ गये. वह सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आते हैं.

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं आतिशी?

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी ने जो चुनावी हलफनामा में दिया था उसके अनुसार उनके पास 1 करोड़ 41 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है. जिसमें उनके पति की आय भी शामिल है, अतिशी ने तमाम फाइनेंशियल फर्म्स में पैसे जमा कर रखे हैं. एफडी भी ली है.आतिशी ने 2019 में बताया था कि उनके पास कार और ज्वेलरी जैसी किसी प्रकार की संपत्ति नहीं है. 

ये भी पढ़े : मर्दों की एक बेगैरत दुनिया

Note:

डिस्क्लेमर: ”इस लेख में बताई गई सभी जानकारी में हमारा उद्देश्य महज जानकारी वा सूचना देना है।”

|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।

“अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें”…..

By: KP

Edited  by: KP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *