वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारण थाना अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फोनलेने पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे

वैशाली में भीषण सड़क हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण जिले से आ रही पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे। फोरलेन पर वैन का टायर फट गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी पलट गई और सभी लोग नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इधर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी लोग पिकअप पर दिघवारा से मक्का लोड करके भूनवाने के लिए वैशाली जिले के सराय जा रहे थे। इसी दौरान, बाजितपुर के निकट यह हादसा हुआ। पिकअप पर 25 लोग सवार थे, जो सभी एक ही गांव के निवासी थे।

वैशाली

मरने वालों की पहचान इनके रूप में हुई… ये सारण जिले..

पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी राज कुमार पंडित की 48 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, राजू बैठ के 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, सरवन राम के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम के 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई। सभी के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *