AVN News Desk New Delhi: संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और संगठनों से ‘ग्रामीण भारत बंद’ का आवाहन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि वह एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें।

एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर 16 फरवरी शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और संगठनों से ‘ग्रामीण भारत बंद’ का आवाहन किया है। जिसके तहत किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम को बंद रखें। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना ही चाहिए। 16 फरवरी को किसान पूरी तरह से बंद करने को कहा है, इसके बाद 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिनिधियों की बैठक सिसौली में बुलाई गई है। यहीं पर भविष्य के आंदोलन का निर्णय भी लिया जाएगा।

आइए हम जानते हैं इस बंदी का कहां-कहां दिखेगा असर और आमजन यानी ऑफिस और स्कूल, कॉलेज में जाने वाले होंगे प्रभावित।

मजदूरों के हड़ताल पर रहने से भी निर्माण कार्य संबंधी कार्यों में पैदा होगा अवरोध

राकेश टिकैत ने कहा है कि 16 फरवरी को किसान खेतों में कार्य न करें। भाकियू जिले में दस प्वाइंट बनाकर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा है कि कल मजदूर भी हड़ताल पर रहेंगे। मजदूरों के हड़ताल पर रहने से निर्माण संबंधी कार्यों में लोगों को अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा
किसान नेता राकेश टिकैत

राजधानी दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में बंद का असर नहीं

किसानों के आंदोलन से दिल्ली के बाजारों पर असर पड़ने का अंदेशा कम है। दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र रोजाना की तरह खुले रहेंगे। गुरुवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने व्यापारियों और उद्यमियों से बैठक के बाद यह एलान किया है कि दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं होगा। दो दिनों से अलग-अलग बाजारों के संगठनों से इस विषय पर काफी चर्चा की गई है।

औचंदी बॉर्डर पर कल सभी किसान करेंगे प्रदर्शन

किसानों के समर्थन में दिल्ली के किसान शुक्रवार को औचंदी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली के किसानों ने ग्रामीण भारत बंद का समर्थन किया है और शुक्रवार को कोई भी काम नहीं करेगा। शुक्रवार को औचंदी बॉर्डर पर हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की मांग को मान लेनी चाहिए। किसान अपना अधिकार ही मांग रहे हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित

किसान आंदोलन के चलते जारी अलर्ट और सड़कों के बंद होने के कारण 20 फरवरी से शुरू होने वाली सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन (दूरवर्ती शिक्षा) के पाठ्यक्रमों व अन्य कोर्सेज की परीक्षाएं कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इस संबंध में परीक्षा शाखा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हरियाणा में कल 12 से तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे सभी टोल प्लाजा

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट भी अब किसान आंदोलन में कूद गया है। भले ही पंजाब सीमा पर डटे किसानों के साथ चढ़ूनी गुट से जुड़े किसान नहीं दिखाई देंगे, लेकिन उनकी मांगों के समर्थन में लगातार सड़कों पर सभी उतरेंगे। शुक्रवार 16 फरवरी को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री कराए जाएंगे तो वहीं अगले दिन शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी। वहीं शनिवार को भी प्रदेशभर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद को लेकर पीएसईबी ने जारी की है एडवाइजरी

16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान के चलते पीएसईबी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा है कि परीक्षार्थी एक घंटा पहले ही पहुंचने की कोशिश करे, जिस से पेपर यानी एग्जाम में कोई प्रॉब्लम न आएं। भारत बंद के चलते कोई भी बोर्ड का पेपर अभी रद्द नहीं किया गया है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *