राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए वो मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे। भुजबल ने सोमवार रात इस बात की पुष्टि की कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने की जानकारी दी गई है। 77 वर्षीय यह नेता महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही वापसी

दिसंबर 2024 में सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। वही अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है। आप को बता दें कि मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, हालांकि उनके सहयोगी वल्मिक कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद ही यह इस्तीफा आया है।

नासिक जिले से विधायक हैं छगन भुजबल

भुजबल वर्तमान में नासिक जिले के येवला से विधायक हैं। हालांकि अभी उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा शपथ के बाद किया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

छगन
डिप्टी सीएम अजीत पवार और साथ में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले छगन भुजबल
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *