एवीएन न्यूज़ रूम नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तार होने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि आज अचानक ईडी मेरे घर पहुंची है. दिनभर घर में छापेमारी की. लेकिन कुछ नहीं निकला. लेकिन आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं. हम मोदीजी से कहना चाहते है कि आप बुरी तरह से चुनाव हार रहे है. ये आपकी हताशा और हार का संकेत दिख रहा हैं.

उन्होंने और कहा कि जब-जब जुल्म बढ़ता है, तब-तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इस बारे में बोलता रहा हूं, आगे भी बोलता रहूंगा. वहीं, संजय सिंह की मां राधिका सिंह ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है. वह सच के लिए लड़ता रहा है. उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है. मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही मेरे पास आ जाएंगे.

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है. ना डरे थे, ना डरेंगे. अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे.

अरविंद केजरीवाल बोले-  मोदीजी की बौखलाहट दिख रही

ईडी (Enforcement Directorate) के द्वारा की कारवाई के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है. ये मोदीजी की बौखलाहट दर्शाता है. चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को भी गिरफ़्तार करेंगे.

हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैंः पंजाब सीएम भगवंत मान

आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यहां पर जनता साथ ना दे, वहा पर ED यानी Enforcement Directorate के ज़रिए डराना मोदीजी की फ़ितरत बन गई है. लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हुए हैं, हम डरने वाले नहीं हैं. संजय सिंह ज़िंदाबाद.

शराब सबका नाश करती हैः क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर

पूर्व इंडियन क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि शराब सब का नाश करती है. चाहे सेहत हो या चरित्र. ‘आप’ का क्यों नहीं करेगी?

तेजस्वी बोले- हम लड़ेंगे और जीतेंगे

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मैंने भी सुना है कि (झारखंड के सीएम) हेमंत सोरेन को पांचवां समन भेजा गया है. कथित तौर पर नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मेरा नाम पूरक आरोप पत्र में जोड़ा गया था. हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी.

जो डर गया वो मर गया- राजद सांसद मनोज झा

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है, उन्हें बीजेपी की यूनिट ने गिरफ्तार किया है, जिसमें ईडी-आईटी-सीबीआई शामिल हैं. काले दिन शुरू हो गए हैं. तानाशाही के इस दौर में जो डर गया वो मर गया मनोज झा ने कहा. तानाशाह खुद ही डरे हुए हैं. इस डर का जवाब भी जल्द ही दिया जाएगा.

 

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *