एवीएन न्यूज़ रूम नई दिल्ली: सिक्किम में बुधवार सुबह आसमानी बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। बाढ़ के बाद कई इलाकों में सड़कें और पुल भी छतिग्रस्त और बह गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात सिक्किम की लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। और कहा जा रहा है कि अचानक आई बाढ़ से सड़कों और पुल को भी भारी नुकसान हुआ है।

लोकल न्यूज़ की जानकारी के मुताबिक, यह बाढ़ उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण आई है, जिसके कारण तीस्ता में जल स्तर अचानक बढ़ गया है। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने से स्थिति और बिगड़ गई है, जिससे नीचे की ओर अचानक जल स्तर 15-20 फीट तक बढ़ गया।

लापता जवानों की तलाशी के लिए अभियान शुरू

जानकारी के मुताबिक, सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन बाढ़ के तेज पानी के वहाब में बह गए। लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान भी जारी है। अचानक आई बाढ़ ने लाचेन घाटी में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ से क्षति की पूरी सीमा का आकलन करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीस्ता नदी पर बना सिंगथम पैदल पुल नदी के तेज़ उफान के कारण ढह गया। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी के निचले जलग्रहण क्षेत्र से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। सिक्किम सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से तीस्ता नदी से दूर रहने को अलर्ट जारी कर दिया है।

बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के कई हिसा भी तेज पानी के वहाब में बहा

मिली जानकारी के मुताबिक, तीस्ता नदी पर बना सिंगथम पैदल पुल नदी के उफान के कारण बह गया। साथ ही पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 10 के कई हिस्से बह गए है। अचानक आई बाढ़ के कारण कई सड़कें अवरुद्ध यानी बाधित हो गईं।

आप को बता दें कि इससे पहले इस साल जून में, उत्तरी सिक्किम जिले में भारी मानसूनी बारिश के कारण विनाशकारी बाढ़ आई थी। पेगोंग क्षेत्र में बाढ़ के बाद नेशनल हाईवे 10 पूरी तरह से ठप हो गया अचानक आई बाढ़ के कारण क्षेत्र में लगभग 2,400 पर्यटक फंस गए थे और बचाव कार्यों के लिए सेना और एनडीआरएफ को बुलाया गया है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *