AVN News Desk New Delhi: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुए धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद और पार्टी की तरफ से मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने सुनवाई की है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। इस दौरान सीजेआई ने कहा है कि यह साफ है कि रिटर्निंग अधिकारी ने मतपत्रों को नष्ट यानी खत्म किया है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल पूछा है कि क्या इसी तरह से चुनाव का आयोजन होता है। ऐसा बर्ताव लोकतंत्र की हत्या है। इस पूरे मामले से हम हैरान हैं। इस रिटर्निंग अधिकारी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। क्या यह पीठासीन अधिकारी का व्यवहार है? गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद और पार्टी की तरफ से मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने याचिका दायर की है। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने सुनवाई की है।

चंडीगढ़
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से मतपत्र, वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री समेत चुनाव प्रक्रिया के पूरे रिकॉर्ड को संरक्षित करने का भी आदेश दिया है। वहीं अगली सुनवाई तक चंडीगढ़ निगम की आगामी बैठक को टालने का भी निर्देश दिया।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला क्यों पहुंची सुप्रीम कोर्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) का आरोप है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ था और मतपत्रों से छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में नए सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की थी। हालांकि हाईकोर्ट ने आप पार्षद को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम, पीठासीन अधिकारी और नव-निर्वाचित मेयर मनोज सोनकर सहित अन्य को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा था। इस पर आप पार्षद ने अंतरिम राहत न मिलने और तीन सप्ताह बाद मामले को सूचीबद्ध करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

याचिका में ये भी मांग की गई थी कि नव-निर्वाचित मेयर के कामों पर तत्काल रोक के निर्देश दिए जाएं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को भी ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ और कई आप नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *