AVN News Weather Report: भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हलचल शुरू हुई है। हालांकि इस बार इसका असर उत्तर भारत की बजाय उत्तर-पूर्व के हिस्से वाले राज्यों में ज्यादा दिखाई देने का अनुमान लगाया जा रहा है. कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दो दिन से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में लगातार अच्छी धूप निकल रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार रात से तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मंगलवार देर शाम से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान भी जताया जा रहा है, जो कि अगले तीन दिन तक ऐसे ही बनी रहेंगी। मौसम का यह बदलाव अगले तीन दिन तक ऐसे ही बना रहेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक उत्तर भारत के मैदानी इलाके में भी शीतलहर की चपेट में रह सकते हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार की शाम से पश्चिमी उत्तर भारत के ज्यादा हिस्से में तेज हवाओं के साथ तापमान गिरना शुरू होगा। मौसम विभाग वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर गिरी हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों की ओर बहने वाली हवाओं की लगातार रफ्तार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों में बहने वाली हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में खास तौर से पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में इन हवाओं से तापमान में कमी दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि रात के पारे में तीन से चार डिग्री तापमान में कमी हो सकती है। बारिश के बाद उत्तर भारत खासतौर से पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में आने वाले राज्यों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका था। लेकिन बदले मौसम और हवाओं के चलते यह तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह बताते हैं कि दिन और रात के पारे में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के कुछ मैदानी इलाकों सहित दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में ऐसे ही कम तापमान बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बढ़ेगा ठंड

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हलचल शुरू

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हलचल शुरू हुई है। हालांकि इस बार इसका असर उत्तर भारत की बजाय उत्तर-पूर्व के हिस्से वाले राज्यों में दिखाई देने का अनुमान लगाया जताया जा रहा है। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मंगलवार से बारिश, बर्फबारी और ओले भी पड़ सकती है। इसके लिए इन राज्यों से सटे हुए इलाकों में भी तेज बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

विभाग के अनुमान के मुताबिक तीन दिनों तक तापमान कम होने के अलावा कुछ इलाकों में कोहरे की भी संभावना बन रहेगी। हालांकि इस कोहरे का पश्चिमी उत्तर भारत के राज्यों में ज्यादा असर नहीं होगा। मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में सुबह के वक्त कोहरे के आसार बन रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक तीन दिनों तक चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में शीतलहर का असर बना रहेगा।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *