गिद्धौर (जमुई): प्रखंड क्षेत्र के अपराजिता आवासीय विद्यालय, गांधी आश्रम गंगरा में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अपराजिता आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण से

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के निदेशक आशीष कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भी बाबा साहब को नमन किया।

बच्चों को बताया गया बाबा साहब का जीवन परिचय

विद्यालय की सचिव गरिमा सिन्हा ने विद्यार्थियों को बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा और समानता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

विद्यार्थियों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने भी बाबा साहब को उनके जन्मदिवस पर याद किया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। बच्चों में इस दौरान काफी उत्साह देखने को मिला।

शिक्षक एवं अतिथिगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सृष्टि कुमारी, प्रीति कुमारी, सरीना खातून, सोहित कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आवासीय
सभी शिक्षक एवं अतिथिगण रहे उपस्थित रहे

समाज के लिए प्रेरणा हैं बाबा साहब

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समान और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

Report By:  Vikki Kumar
Edited and Written by : Chandan Patel

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *