जमुई। जिले के खैरा प्रखंड मुख्यालय के समीप सोमवार देर रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने एक बालू घाट के चालान सेंटर में धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दो कर्मियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

देर रात हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, कई बदमाश बाइक से चालान सेंटर पहुंचे और अचानक सेंटर में घुसकर वहां रखी नकदी लूटने लगे। सेंटर पर मौजूद कर्मियों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

दो कर्मी चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल

घटना में गिद्धौर थाना क्षेत्र के शिवशक्ति कुमार तथा छपरा जिला के आमीन निजुआरा निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी उनका उपचार जारी है।

बालू
बदमाशों ने 2 कर्मी को किया घायल

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद खैरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का कार्य किया।

घटनास्थल से बरामद हुई मैगजीन

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से एक मैगजीन बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मैगजीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

मामले में संदिग्ध भूमिका के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

क्या बोले थानाध्यक्ष?

खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बालू कारोबारियों में दहशत, बढ़ी सुरक्षा की मांग

इस लूटकांड के बाद बालू कारोबार से जुड़े लोगों में अब भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वही पुलिस का दावा है कि मामले के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

खैरा में हुई यह लूट की घटना से आपराधिक गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही

खैरा में हुई यह लूट की घटना जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। अब लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई और मामले के खुलासे पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़े…जमुई के सोनो में भीषण अग्निकांड: घर में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति जलकर राख

गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था! गंभीर मरीज तड़पती रही, डॉक्टर गायब, ऑक्सीजन लगाने वाला तक नहीं मिला, ये खबर भी पढ़े…

ये खबर भी पढ़े..मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी बनी शादी तक की दास्तान: 45 वर्षीय पांच बच्चों की मां ने 19 वर्षीय युवक से रचाई शादी, खैरा में चर्चा का विषय

ये खबर भी पढ़े..जमुई में डाक विभाग का फर्जी बोर्ड लगाकर हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने 10.80 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ चालक को दबोचा

Written by : Chandan Patel.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *