Cibil Score को लेकर सख्त हुआ RBI, बना दिया RBI ने नया नियम, जानें क्या है नियम ?- rbi-became-strict-regarding-cibil-score-rbi-made-a-new-rule-know-what-is-the-rule
जब भी आप किसी बैंक से लोन लेने जाते हो तो सबसे पहले आपका Cibil Score या Credit Score चेक किया जाता है, अगर आपका Cibil स्कोर या Credit स्कोर अच्छा है तो आपको लोन मिलेगा पर कई बार बैंक की गलती के कारण Cibil स्कोर खराब हो जाता है जिससे की आपको लोन नहीं मिलता और इसी को लेकर RBI ने सख्ती बरती है और नया नियम लागू किया है, तो आइये जानते हैं क्या है RBI का नया नियम
Banking News/AVN News/ New Delhi : अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बैंकों की ओर से किसी व्यक्ति के लोन बकाया से जुड़ी गलत जाकारी Credit रिपोर्ट में अपडेट कर दी जाती है और इस कारण उस व्यक्ति को अपनी Credit रिपोर्ट सही कराने में महीनों का समय लग जाता है और उसका Credit स्कोर भी खराब हो जाता है। इसी समस्य को देखते हुए RBI ने एक नया नियम निकाला है।
क्या है RBI का नया नियम?
RBI की ओर से दी जानकारी के अनुसर अगर Credit इंस्टीट्यूशंस (बैंक और एनबीएफसी) और Credit इन्फॉर्मेशन कंपनी किसी व्यक्ति की गलत Credit रिपोर्ट सही करने में देरी करते हैं तो उस व्यक्ति को मुआवजा देने की पूरी प्रक्रिया होनी चाहिए।
आगे बताया गया कि अगर गलत Credit रिपोर्ट को शिकायत करने के 30 दिनों के अंदर सही नहीं किया जाता है तो शिकायकर्ता को कैलेंडर दिन यानी की पर डे 100 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
कौन देगा मुआवजा?
RBI के जानकारी के मुताबिक अगर Credit इंस्टीट्यूशन गलत Credit रिपोर्ट की शिकायत मिलने के 21 कैलेंडर दिनों में उसे सही करके Credit इन्फॉर्मेशन कंपनी भेजने में असफल रहता है तो ये मुआवजा Credit इंस्टीट्यूशंस की ओर से शिकायतकर्ता को दिया जाएगा।
Credit रिपोर्ट पर मिलेगा अलर्ट –
RBI की ओर से 26 अक्टूबर को जारी किए गए सर्कुलर में बताया गया कि अगर कोई बैंक या एनबीएफसी किसी व्यक्ति की Credit रिपोर्ट चेक करती है तो उसे इसकी सूचना SMS और e mail के माध्यम से Credit इन्फॉर्मेशन कंपनी और Credit इंस्टीट्यूशन द्वारा दी जानी चाहिए।
नोट : RBI द्वारा नए नियमों का ये सर्कुलर 26 अक्टूबर को जारी किया गया था। यह नियम सर्कुलर जारी होने के छह महीने बाद लागू होंगे।
Note:
|| मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल (आलेख ), लेख “Cibil Score को लेकर सख्त हुआ RBI, बना दिया RBI ने नया नियम, जानें क्या है नियम ?- rbi-became-strict-regarding-cibil-score-rbi-made-a-new-rule-know-what-is-the-rule” जरुर पसंद आई होगी। हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है की रीडर को बैंकिंग,तकनीक (Banking and Tech) के विषय में पूरी सही जानकारी प्रदान की जाये।
!! अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे आपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। इस आलेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद। avnnews.in में दोबारा विजिट करते रहें…..!!
CIBIL Score कैसे चेक करें?
https://avnnews.in/how-to-check-cibil-score/
By: KP
Edited by: KP
YouTube channel link: AVN India “my thought your views”