गुवाहाटी असम : के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार से उनकी पत्नी के पैसे लेने का कोई सबूत देने पर वह कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए तैयार हैं जिसमें सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा. वही मुख्यमंत्री ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता गौरव गोगोई की एक पोस्ट के जवाब में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है.

असम के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ (X) यानी ट्वीटर पर पोस्ट किया कि मैं फिर इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि ना तो मेरी पत्नी और ना ही कंपनी ‘जिससे वह जुड़ी हैं’ ने भारत सरकार से कोई राशि प्राप्त की है या इसका दावा किया है. अगर कोई व्यक्ति सबूत दे सके तो मैं सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्ति सहित कोई भी सजा स्वीकार करने को तैयार हूं.”

वही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के जवाब को कांग्रेस नेता द्वारा एक्स ‘X’ यानी ट्विटर पर पोस्ट किये जाने के बाद बुधवार से ही गोगोई और शर्मा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. पीयूष गोयल ने लोकसभा में 22 मार्च, 2023 को असम के भाजपा सांसद पल्लब लोचन दास द्वारा पूछे गये एक सवाल का जवाब दिया था.

गौरव गोगोई ने कहा, ‘‘क्या माननीय मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से शिकायत कर रहे हैं? वह कह रहे हैं कि पीयूष गोयल ने केवल शर्मा की पत्नी को अनुदान की मंजूरी दी, लेकिन राशि जारी नहीं की. भाजपा के कितने और राजनेताओं ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) का इस्तेमाल अपने परिवारों को संपन्न बनाने में किया?”

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *