Jay Shah Becomes Youngest ICC Chairman: बीसीसीआई सचिव जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का नया चेयरमैन चुन लिया गया है. वही न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले ने पहले ही तीसरे कार्यकाल में जाने से मना कर दिया था, ऐसे में भारत के जय शाह महज 35 साल की उम्र में इतिहास के सबसे युवा आईसीसी (ICC) चेयरमैन बन गए हैं. जय शाह ने बहुत कम समय में इतना ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है, इसलिए यह सवाल अक्सर जेहन में आता होगा कि आखिर उन्होंने क्रिकेट जगत में एंट्री कैसे ली थी?

कैसे हुई क्रिकेट प्रशासन में एंट्री?

जय शाह बहुत छोटी उम्र से ही क्रिकेट प्रशासन से जुड़ गए थे. वही 2009 में उनकी उम्र महज 21 साल हुआ करती थी, जब वो सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट (अहमदाबाद) में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे. वही धीरे-धीरे उनका क्रिकेट प्रशासन में रुतबा बढ़ा और चार साल बाद ही यानी 2013 में उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) में संयुक्त सचिव का पद संभाला था. उस समय जय के पिता अमित शाह यानी मौजूदा गृहमंत्री GCA के अध्यक्ष हुआ करते थे. GCA के संयुक्त सचिव पद पर रहते हुए जय शाह ने निर्माण कार्यों की देखभाल की, जिनमें तब का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम और अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुनर्निर्माण भी शामिल रहा.

2015 में बीसीसीआई में हुआ आगमन

वही साल 2015 में जय शाह, BCCI में ‘फाइनेंस एंड मार्केटिंग समिति’ के सदस्य बने और इस दौरान वो कई सालों तक GCA के संयुक्त सचिव भी बने रहे थे. आखिरकार उन्होंने 2019 में संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा दिया और इस्तीफे के एक महीने बाद ही उन्हें इतिहास में बीसीसीआई का सबसे युवा सचिव चुन लिया गया था. वही 2022 में कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा उनका सचिव के तौर पर चयन हुआ और उनका मौजूदा कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा.

एशियाई क्रिकेट काउंसिल का भार

बीसीसीआई के सचिव पद पर रहते हुए जय शाह ने 2021 में एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट होने का भार भी संभाला है. हालांकि 2024 की शुरुआत में जय शाह का कार्यकाल समाप्त हुआ और एसीसी का अगला अध्यक्ष श्रीलंका से चुना जाना था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष ने एसीसी अध्यक्ष के तोर पर जय शाह के कार्यकाल को जारी रखने के समर्थन में अपना वोट दिया था.

अब बने आईसीसी चेयरमैन

जय शाह अब महज 35 साल की उम्र में ही आईसीसी के चेयरमैन बनने जा रहे हैं और उनका कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू होगा. उनसे पहले भारत के पांच लोग चेयरमैन पद पर काबिज रह चुके हैं, जिनके नाम जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर हैं. और फिलहाल के लिए आईसीसी चेयरमैन होने के अलावा जय शाह, BCCI के सचिव और ACC का अध्यक्ष पद भी संभाले रहे है.

बीसीसीआई

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से पहले रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *