Allu Arjun News: हाल में रिलीज हुई ‘पुष्पा-2’ की अपार सफलता के बाद फिल्म के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन को बीते दिन हैदराबाद पुलिस ने भगदड़ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन जमानत मिलने के बाद अब अल्लू अर्जुन जैल से बाहर आ गए हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार शाम ही जमानत दे दी थी लेकिन फिर भी उन्हें जेल में ही रात गुजारनी पड़ी। इसको लेकर उनके वकील ने जेल अधिकारियों के रवैये की निंदा की है।

अल्लू अर्जुन को जमानत मिलने के बावजूद जेल में ही रात गुजारनी पड़ी। इसको लेकर उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा है कि जमानत के बावजूद भी सही तरीके से आदेश के पालन नहीं किया गया, जिसके चलते ही अल्लू अर्जुन की रिहाई में इतना समय लग गया है।

पिता और ससुर के साथ जेल से निकले सुपरस्टार अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की रिहाई को लेक अधिकारियों की तरफ से जानकारी दी गई कि तेलगू सुपरस्टार जेल के पिछले वाले गेट से रिहा हुए थे। वे अपने पिता अल्लू अरविंद और ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी के साथ जेल परिसर से बाहर निकले थे। ये दोनों ही उन्हें लेने आए थे। जमानत मिलने के बाद उन्होंने पूरी रात जेल में ही बिताई थी।

क्यों गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत भी हो गई थी। मृतक महिला का 8 साल का बेटा भगदड़ में घायल हो गया था, जिसका इलाज अभी जारी है।

इसके चलते ही तेलगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। सेशन कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया था। वही दूसरी ओर हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद ही तेलगू एक्टर अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी थी।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की जज ने क्या कहा

वही,हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की जज जे श्री देवी ने कहा है कि अल्लू अर्जुन को भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराकर उन्हें गिरफ्तार करना पूरी तरह से अन्याय है, क्योंकि फिल्म से जुड़े लोगों ने पुलिस को प्रीमियर की जानकारी दी थी। इसके बावजूद भी ये हादसा हुआ है।

हालांकि अल्लू अर्जुन ने हादसे में मृतक महिला के परिजन को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। दूसरी ओर महिला के पति भास्कर का कहना है कि वे अपना केस वापस ले लेंगे।

अल्लू
तेलुगु सुपर स्टार अल्लू अर्जुन

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *