Who is the Chief Minister in Maharashtra ? : महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीती देर रात दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर करीब 3 घंटे की बैठक के बाद भी इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है. अमित शाह से महायुति के नेता कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी मुलाकात की. वही इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. साथ ही एनसीपी सांसद सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे.

वही सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से बीती रात अलग-अलग बात की है. तीनों से अमित शाह ने कैबिनेट बंटवारे को लेकर मंथन किया है. जानकारी आ रही है कि विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा करीब 20 मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है. वही एनसीपी से ज्यादा शिवसेना को मंत्रीपद मिलने की उम्मीद जताया जा रहा है.

इस बैठक के बाद मुंबई लौटे तीनों नेता

हालांकि कौन विभाग किसके पास रहेगा इस पर अभी बात नहीं हुई है और सबसे खास बात यह है कि मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस अभी भी नहीं खत्म हो पाया है. वही मीटिंग तीन घंटे चली. और उसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तीनों देर रात ही मुंबई लौट गए.

अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस साथ में मुंबई पहुंचे हैं, जबकि एकनाथ शिंदे अकेले मुंबई रवाना हुए थे. अब खबर यह है कि आज फोन पर ही दूसरे दौर की बात होगी. वही खबर ये भी है कि 2 दिसंबर या 5 दिसंबर को सीएम का शपथग्रहण हो सकता है.

महाराष्ट्र
पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार

मुंबई की बैठक में होगा मुख्यमंत्री के नाम का फैसला

वही हुए इस बैठक को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ये मीटिंग बहुत ही अच्छी और सकारात्मक रही है. ये पहली बैठक थी. वही इसमें अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई. एकनाथ शिंदे के मुताबिक महायुति के नेता मुंबई में दूसरी बैठक करेंगे जिसमें सीएम के नाम पर फैसला ले लिया जाएगा.

इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने दोहराया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई भी बाधा नहीं है और “लाडला भाई” एक ऐसा टाइटल है जो उनके लिए किसी भी चीज़ से अधिक मायने रखता है. मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी थी कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी बाधा नहीं बनेगी है. और वही एकनाथ शिंदे ने बैठक में कहा, “यह ‘लाडला भाई’ दिल्ली आ चुका है और ‘लाडला भाई’ मेरे लिए किसी भी पद से बड़ा है.”

महाराष्ट्र में महायुति को मिली हैं 233 सीटें

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे जिसमें महायुति को 233 सीटें मिली थीं. इतना बंपर जनादेश मिलने के बावजूद सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने अभी तक मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद को अंतिम रूप नहीं दिया है. 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि उसके सहयोगी दलों – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी – ने 57 और 41 सीटें जीतीं हैं.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News  पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *