AVN News Desk New Delhi: बहुजन समाज पार्टी ने अमरोहा से सांसद दानिश अली को पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर के पीछे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना बताया है। बता दें कि अमरोहा से सांसद दानिश अली हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे थे। दरअसल दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उन पर संसद के अंदर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर संसद से सड़क तक काफी बबाल और हंगामा मचा था।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी तरफ से जारी किए गए पत्र में लिखा है, आपको (दानिश अली) अनेकों बार मौखिक रूप से कहा गया है कि आप पार्टी की नीतियों और विचारधारा एवं अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयानबाजी व कृत्य आदि न करें परंतु इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरुद्ध जाकर कार्य करते आ रहे हैं।

यहां आपको यह भी बताना भी जरूरी है कि सन 2018 तक आप देवगौड़ा की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे तथा कर्नाटक में सन् 2018 के आम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा गया था। इस गठबंधन में देवगौड़ा के अनुरोध पर आपको अमरोहा से बसपा (BSP) प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया गया है और इस टिकट के दिए जाने के पहले देवगौड़ा ने यह आश्वासन भी दिया था कि बसपा को टिकट न मिलने के बाद बसपा की सभी नीतियों व निर्देशों का सदैव पालन करेंगे और पार्टी के हित में ही कार्य करेंगे। इस आश्वासन को आपने भी उनके समक्ष दोहराया था।

इसी आश्वासन के बाद ही आपको बसपा (BSPA) की सदस्यता ग्रहण (Subscribing) कराई गई थी और अमरोहा से चुनाव लड़ाकर तथा जिताकर आप को लोकसभा में भेजा गया था। लेकिन आप अपने दिए गए आश्वासनों को भूलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त (Indulge) हैं। अब आप पार्टी के हित में आपको बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *