AVN News Desk New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों को तब गिरफ्तार किया गया जब ये दक्षिणी दिल्ली के एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे।

शूटरों की पहचान हो गई है, दोनों हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक नाबालिग है, जो रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती मामले में शामिल रहा है। दूसरा बदमाश अनीश भी रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि के छह गम्भीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

क्राइम ब्रांच ने इनके पास से दो विदेशी पिस्टल ,चार कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। ये रोहतक में छह आपराधिक मामले में शामिल रहे हैं।

शुक्रवार को भी हुई थी गिरफ्तारी

कुख्यात गैंगस्टर (Notorious Gangster) गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों ने पंजाब के फरीदकोट से शिरोमणि अकाली दल के विधायक रहे दीप मल्होत्रा के पंजाबी बाग स्थित घर के बाहर आठ राउंड की फायरिंग की थी।

दीप मल्होत्रा का पंजाब में है शराब का बड़ा कारोबार है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी, लेकिन पूर्व विधायक ने देने से साफ इंकार कर दिया था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने 72 घंटे के अंदर दो शूटरों को गिरफ्तार कर के गुत्थी सुलझा ली है। इनके पास से दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच रवींद्र सिंह यादव के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत निवासी आकाश उर्फ कस्सा और चरखी दादरी निवासी नितेश उर्फ सिंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आकाश पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है

शूटर आकाश पहले भी तीन गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त मिला है। तीन दिसंबर को दोनों पश्चिमी पंजाबी बाग स्थित शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक के घर के मुख्य द्वार के बाहर आठ राउंड की फायरिंग कर बाइक से फरार हो गए थे।

घर के मेन गेट के पास पुलिस को चार कारतूस खोका मिले थे। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच से पता चला था कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने पूर्व विधायक के वाट्सएप नंबर पर काल कर के और वाइस मैसेज भेजकर रंगदारी की मांग किया था थी।

रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले उनकी पंजाब स्थित शराब की दो दुकानों को लॉरेंस गिरोह के सदस्यों ने जला दिया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अपराध शाखा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

क्राइम ब्रांच को सीसीटीवी से मिला हिंट

क्राइम ब्रांच को सीसीटीवी फुटेज और अन्य तरीके से की गई जांच से पता चला कि लॉरेंस गिरोह ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शूटर आकाश की पहचान की। इसके बाद डीसीपी अमित गोयल की टीम ने पहले आकाश को सोनीपत के भटगांव से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद दूसरे शूटर नितेश को भी चरखी दादरी से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से बरामद बाइक कुछ वर्ष पहले पालम गांव से चोरी की गई थी। शूटर आकाश हत्या के प्रयास के एक मामले में हरियाणा में जेल में बंद था। जहां उसकी मुलाकात गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों से हुई थी। जिसके बाद वह भी गिरोह में शामिल हो गया था।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *