Kangana Ranaut, BJP MP: बीजेपी (BJP) की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों पर बयान दिया है। दरअसल, उनका एक वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मंडी सीट से सांसद एक वक्त विवादों में घिरे कृषि कानूनों पर बोलती नजर आ रही हैं। इसमें कंगना रनौत इन कानूनों को दोबारा लागू करने की वकालत करती नजर आ रही हैं।

इस पर कांग्रेस ने कड़ी टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन तीन काले किसान विरोधी कानूनों की मुखालिफत करते 750 से ज्यादा किसान शहीद हो गए थे। उनको दोबारा से लाने की कोशिश की जा रही है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सबसे पहला जवाब हरियाणा देगा।

कंगना रनौत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता

बीजेपी नेता कंगना रनौत ने क्या कहा था?

दरअसल, वीडियो में कंगना रनौत को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि किसानों के वह कानून, जो अब वापस ले लिए गए हैं, मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है, लेकिन तीन कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। तीन कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे। जैसे बाकी जगहों के किसान समृद्ध हो रहे हैं, हमारे किसानों को समृद्ध होना चाहिए। कुछ राज्यों में किसान समूहों के विरोध के कारण सरकार ने इन्हें वापस ले लिया था। किसान देश के विकास में स्तंभ हैं। मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि वे अपने भले के लिए कानूनों को वापस मांगें।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए सोसल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘किसानों पर थोपे गए तीन काले कानून वापस लाने की बात कंगना रनौत कर रही हैं। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब भाजपा के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का योजना बना रहे हैं। तो कांग्रेस किसानों के साथ है। इन काले कानून की वापसी अब कभी भी नहीं होने देंगे।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *