Priyanka Gandhi candidate in Wayanad by-election: कांग्रेस पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का कल आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने ये ऐलान निर्वाचन आयोग के वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद किया है. पार्टी ने वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने इस बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है.

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा वायनाड से प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पलक्कड़ से राहुल मामोकोताहिल (Rahul Mamkootathil) और चेलक्कारा से राम्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है.

कांग्रेस

केरल में 13 नवंबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ( EC) ने मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का भी ऐलान करते हुए बताया कि केरल की तीन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

दरअसल, जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीट केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों ही सीटों पर बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. इसके बाद ही उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा कर दी थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था. तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से ऐलान किया गया था कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. वहीं राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से जीत हासिल की थी. वही 2019 में उन्‍होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, इस बार राहुल गांधी 3,64,422 वोटों से जीते थे.  इन्‍होंने सीपीआई नेता एनी राजा को हराया था. राहुल गांधी 2019 की तरह इस बार भी 2 सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव मैदान में थे. राहुल गांधी को वायनाड सीट पर कुल 6,47,445 वोट मिले थे.

चुनाव आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान

वही आपको बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव और 14 राज्यों की 48 विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. वही महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तो झारखंड में दो चारण 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इसी तरह 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी. तो उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. हालांकि, पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान अभी नहीं किया है, क्योंकि ये मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है. ओर इसी तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *