गिद्धौर (जमुई): जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के छेदलाही गांव स्थित तांती टोला में उस समय मातम छा गया, जब गांव के एक 32 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत की खबर घर पहुंची। मृतक की पहचान साजन कुमार तांती 32 वर्षीय (पिता- स्वर्गीय मनोज तांती) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार साजन कुमार तांती अपनी फुआ (बुआ) के घर पोसतहिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर-दिघरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
परिवार का इकलौता चिराग था साजन
ग्रामीणों के अनुसार साजन कुमार तांती अपने परिवार का इकलौता बेटा और घर का एकमात्र सहारा था। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर थीं। वही उनकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
साजन की मां और पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़
साजन अपने पीछे वृद्ध मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गईं, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। जिस घर में शादी की खुशियों की चर्चा हो रही थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और मातम का माहौल है।
गांव में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही छेदलाही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि आखिर इतनी कम उम्र में साजन को इस दुनिया से क्यों जाना पड़ा।
बढ़ते सड़क हादसे बन रहे चिंता का विषय
जमुई जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन किसी न किसी परिवार का चिराग बुझ रहा है। साजन तांती की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों का टूटना
साजन कुमार तांती की मौत सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों और सहारे के टूट जाने की दर्दनाक कहानी है। उनकी मां ने अपना बेटा खो दिया, पत्नी ने अपना जीवनसाथी और परिवार ने अपना भविष्य। यह हादसा पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाला
Written & Edit by : Chandan Patel.
Reported by: Tarkeshwar Kumar Nirala
