शिक्षक

Teacher Day : शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। वे एक शिखक भी थे इस अवसर पर, आइए जानते हैं कि एक अच्छे शिक्षक के गुण क्या होने चाहिए

एक अच्छे शिक्षक के गुण

1. आदर्श व्यक्तित्व: एक शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है बच्चों में अच्छे गुण और शिक्षा का संचार करना। बच्चों का भविष्य स्कूल से ही बनता है, इसलिए जरूरी है कि शिक्षक खुद भी चरित्रवान हो। उसकी आदर्शता से बच्चे प्रभावित हों और उनका व्यक्तित्व सही दिशा में विकसित हो सके।

2. सर्वगुण संपन्न: शिक्षक को केवल अपने विषय का ही ज्ञान नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे स्कूल में पढ़ाए जा रहे अन्य विषयों का भी ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही उसका सामान्य ज्ञान भी ऊंचा होना चाहिए, क्योंकि आजकल बच्चे खुद बहुत ज्ञानी होते हैं और शिक्षक से ज्यादा जानने लगे हैं। इसलिए शिक्षकों को अपने ज्ञान को निरंतर अपडेट करते रहना चाहिए।

3. आदेश नहीं, निर्देश दें: एक अच्छा शिक्षक आदेश देने के बजाय विनम्रता से निर्देश देता है। कभी-कभी जरूरी होने पर वह प्यार से फटकार भी लगा सकता है। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच मित्रता और अनुशासन का संतुलन बनाए रखना चाहिए, जिससे विद्यार्थी खुलकर संवाद कर सकें और डर को दूर कर सकें।

4. समानता का भाव: एक अच्छा शिक्षक सभी विद्यार्थियों के साथ समान व्यवहार करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। कुछ बच्चे पढ़ाई में तेज नहीं होते, लेकिन शिक्षक को यह देखना चाहिए कि उन बच्चों को भी विशेष ध्यान मिले। ऐसा नहीं करने से वे भविष्य में संघर्ष कर सकते हैं।

शिक्षक

5. रोचकपूर्ण अध्यापन: शिक्षण का काम हर शिक्षक करता है, लेकिन वही शिक्षक याद रहता है जो पढ़ाई को रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है। यदि पढ़ाई दिलचस्प हो, तो बच्चे ध्यान लगाते हैं और ज्ञान जल्दी सीखते हैं। शिक्षक को हमेशा नया तरीका अपनाना चाहिए और विनोदी स्वभाव रखना चाहिए।

6. अनुभव बांटना: शिक्षक का काम सिर्फ किताबें पढ़ाना नहीं है, बल्कि अपने जीवन के अनुभव भी साझा करना चाहिए। इससे विद्यार्थी जीवन की सही राह पर चल सकेंगे और अच्छे बुरे की पहचान कर पाएंगे। शिक्षक को व्यवहार, मानवता और उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बातें भी सिखानी चाहिए।

7. अध्यापक बनने की इच्छा: आजकल के बच्चों में अध्यापक बनने की इच्छा कम होती जा रही है। कई सर्वेक्षणों में यह पेशा शीर्ष दस पेशों में भी नहीं आता। इसका कारण हो सकता है कि अच्छे और प्रतिबद्ध शिक्षकों की कमी हो गई है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणी और समर्पित शिक्षक की आवश्यकता है, क्योंकि अन्य सभी पेशे इस पर निर्भर करते हैं।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *