गिद्धौर/जमुई: जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में 6 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के लिए पटना से आए 219 शिक्षकों के बैच के प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। इस ट्रेनिंग के दौरान शिक्षको ने काफी कुछ सीखा जिससे शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के बीच नए तरीके से पठन-पाठन करवाएंगे।

जमुई जिला में गिद्धौर प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल डॉ नावेद ने प्रमाण पत्र का किया वितरण

गिद्धौर
शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण

वही, इस मौके पर प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल डॉ नावेद हसन व सहायक व्याख्याता सचिन कुमार भारती एवं रश्मि कुमारी द्वारा 219 शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

गिद्धौर
शिक्षिकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने आए शिक्षक-शिक्षिका काफी उत्त्साहीत हुए। प्रशिक्षण लेने आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि जमुई जिला प्राकृतिक वातावरण से भरा हुआ है। हमलोगों ने परिभ्रमण के दौरान काफी कुछ सीखा है। इस अवसर पर व्याख्याता स्वेता कुमारी, राजेश कुमार, डॉ सुधीर कुमार, वन्दना कुमारी, मोहिनी कुमारी, ज्योति कुमारी, शिक्षक आर्यन कुमार, आलिया फातमा, गौरव कुमार, दीपेश कुमार सहित सभी व्याख्याता, साधन सेवी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

संवाददाता बिक्की कुमार की रिर्पोट गिद्धौर जमुई :-

गिद्धौर

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *