मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद टीम ने 5 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. विंडीज के लिए ओपनर ब्रेंडन किंग ने 42 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली. इसके बाद कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को 1-1 सफलता मिली.

मैच में 160 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 17.5 ओवर में ही 164 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 83 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 4 छक्के और 10 चौके जमाए. जबकि तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर 49 रनों की नाबाद पारी खेली. विंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 और ओबेड मैकॉय ने 1 विकेट लिया.

इस जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है।

सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरीडा शहर में खेला जाएगा।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *