आईएमडी ने मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व से पहले दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक 14 जनवरी को दिल्ली में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकांश स्थानों पर स्मॉग/घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

वही,आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दोपहर के समय उत्तर दिशा से हवा की गति कम होकर 04-06 किमी प्रति घंटे चलने का अनुमान लगाया गया है। इसके बाद धीरे-धीरे शाम और रात के दौरान पूर्वोत्तर दिशा से 4 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी। वहीं, शाम/रात में स्मॉग/हल्के कोहरे की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार 15 जनवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

वही 15 जनवरी के पूर्वानुमान की बात की जाए तो आईएमडी के मुताबिक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम/रात के दौरान बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना जताया गया है। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है और सुबह के समय हवा की गति 4 किमी प्रति घंटे से कम होने की संभावना जताया गया है।

सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर स्मॉग/घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। हवा की गति धीरे-धीरे कम होगी, इसके बाद दोपहर के दौरान दक्षिण दिशा से 6-8 किमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताया गया है। शाम और रात के समय यह घटकर 04 किमी प्रति घंटा से कम हो जायेगी। शाम/रात में स्मॉग/हल्के से मध्यम कोहरे की भी संभावना है।

16 जनवरी को ऐसा होगा दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार 16 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। सुबह स्मॉग/मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के दौरान उत्तर-पूर्व दिशा से यह घटकर 04 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी। शाम/रात में स्मॉग/हल्के से मध्यम कोहरा होने की संभावना है।

आईएमडी

आईएमडी ने मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए वेबपेज तैयार किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाकुंभ के लिए मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए एक वेबपेज तैयार किया है। महाकुंभ के लिए तैयार किये गए विशेष वेबपेज पर तापमान, वायु की गति और दिशा के, आर्द्रता और वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई है। यह प्रयागराज और आस-पास के शहरों अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान प्रदान करता है। आईएमडी (IMD ) ने अगले दो से तीन दिनों में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के आसमान में आमतौर पर बादल और कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *