AVN News Desk : चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया है. वही छह बैगों में चार करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. यह पैसे लोकसभा चुनावों में इस्तमाल किया जाना था

चेन्नई
जब्त किया 4 करोड़

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर बरामद हुआ कैश

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया है. वही छह बैगों में चार करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें बीजेपी नेता और एक निजी होटल के प्रबंधक सतीश, उसका भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों ने बताया है कि सतीश ने कथित तौर पर थिरुनेलवेली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नैयिनार नागेंद्रन की टीम के निर्देशों के मुताबिक काम करने की बात कबूल की है. आगे की जांच अभी चल रही है.

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को इन सभी सीटों पर पड़ेंगे वोट

बात करें तमिलनाडु की तो यहां की 39 सीटों के लिए पहले चरण (19 अप्रैल) में तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरूम्बुदूर, कांचीपुरम, अराकोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, तिरुवण्णामलै, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलाड़तुर, नागापट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थैनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थुथुकुडीस, तेन्काशी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सीटों पर वोटिंग होगी.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *