भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चौथी बार चैंपियन बनी है। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है।

हॉकी मैं भारत ने चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2 गोल से पिछड़ने के बाद भी मलेशिया को 4-3 से हराया, सबसे ज्यादा टाइटल जीते

 

भारतीय टीम से जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल दागे।

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है।

 

चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में शनिवार को अपना 5वां फाइनल खेल रही टीम इंडिया हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ रही थी, तब स्कोर लाइन 3-1 था। फिर मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की।

 

मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा। साथ ही मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा।

हॉकी मैं भारत ने चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2 गोल से पिछड़ने के बाद मलेशिया को 4-3 से हराया, सबसे ज्यादा टाइटल जीते और भारत का मान बढ़ाया।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *