जमुई, बिहार: जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत चौकिटांड़ गांव में मुहर्रम मेले की तैयारी के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में झूला लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

झूला खड़ा करते समय बिजली तार से टकराया लोहे का पोल

जानकारी के अनुसार, चौकिटांड़ गांव में मुहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की शुरुआत बुधवार से होनी थी। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और झूला लगाने का कार्य चल रहा था। वही,इसी दौरान झूले का लंबा लोहे का पोल खड़ा करते समय पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तार के संपर्क में आते ही पूरे लोहे के पोल में तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

नालंदा के दो मजदूरों की मौके पर मौत

इस हादसे में नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी 18 वर्षीय सोमर कुमार और 24 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मजदूर मेले में झूला लगाने के लिए नालंदा से आए थे।

गंभीर रूप से झुलसा किशोर अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल किशोर की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोबा गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

झूला
गंभीर रूप से झुलसा किशोर अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

आयोजकों की भूमिका पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद मेले के आयोजक और झूला संचालक अस्पताल तक नहीं पहुंचे। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वही,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों की कोई अनदेखी तो नहीं की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक मेलों और आयोजनों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े…जमुई में सरकारी जमीन की रजिस्ट्री पर बड़ा सवाल, 2019 में गैरमजरूआ घोषित भूमि 2026 में कैसे बिकी?

ये खबर भी पढ़े…शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता सहारा बुझा

ये खबर भी पढ़े…उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़े…Jamui MGNREGA Scam: AI जांच में खुली पोल, 52 रोजगार सेवकों से मांगा गया जवा

ये खबर भी पढ़े…महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश मार्च, कचहरी चौक पर फूंका पीएम मोदी का पुतला

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *