J&K Ganderbal Firing: जम्मू और कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग इलाके के गुंड इलाके में जेड-मोड सुरंग के कैंपसाइट के पास एक दुखद आतंकी हमले की घटना सामने आई है. वही आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस आतंकवादी हमले में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं पांच लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए हैं. वही अधिकारियों ने बताया है कि इस गोलीबारी में जिन तीन लोगों की मौत हुई है वे दोनों ही टनल के काम के लिए यहां आए हुए थे.

अधिकारियों ने आगे बताया है कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग का निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की है. वही इस घटना की सूचना मिलते ही हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन दि रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है. वही टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है.

कश्मीर

इस भयानक आतंकी हमले में पांच लोग घायल हुए थे, जिनको कंगन के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनके नाम हैं :-

गुरमीत सिंह पुत्र धरम सिंह निवासी पंजाब, उम्र करीब 30 वर्ष है

इंदर यादव पुत्र गरीब दास निवासी बिहार, उम्र 35 वर्ष है

मोहन लाल पुत्र सोमनाथ निवासी कठुआ, उम्र करीब 29 से 30 वर्ष हैं

फैयाज अहमद लोन पुत्र जहूर अहमद लोन निवासी प्रेंग कंगन, उम्र करीब 26 वर्ष है

जगतार सिंह पुत्र सूरा सिंह निवासी कठुआ, उम्र करीब 30 वर्ष है

पीड़ितों में से एक गुरमीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया बाकी घायलों को आगे के उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) सौरा, श्रीनगर रेफर कर दिया गया.

जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने की हमले की निंदा

हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की खबर बेहद दुखद है. ओर ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. ओर इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल भी हुए हैं. ‘मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

कश्मीर
जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला

इस हमले को लेकर बोले – विधायक सज्जाद लोन

हमले को लेकर पीपल्स कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष और हंदवाडा से विधायक सज्जाद लोन ने कहा है कि वह सोनमर्ग में दो लोगों की जान लेने वाले इस नृशंस आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं. ओर उन्होंने कहा है कि यह पागलपन की हद तक जघन्य हरकत है. वह बोले, मेरी संवेदनाएं इन दोनों ही परिवारों के साथ हैं. ओर अपराधियों को कटघरे में लाया जाए.

कश्मीर
विधायक सज्जाद लोन

बीते शनिवार को उरी सेक्टर में भी हुई थी आतंकी घुसपैठ की कोशिश

वही बीते रोज शनिवार को भी जम्मू और कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया था. वही सुरक्षाबलों ने कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों का खात्मा भी किया गया था. वही इस घुसपैठ के दौरान एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया था. वही जम्मू कश्मीर चुनाव पूरे होने के बाद से ही गोलीबारी की ये दूसरी घटना है.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *