AVN News,Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में सियासी सरगर्मी बहुत बढ़ गई है. राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बदस्तूर जारी है. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जयपुर पहुंचे हैं, यहां पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बात की और इसको जनता का न्याय पत्र बताया है.

लोकसभा चुनाव में तमाम दल अपने दमखम से जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी सभाओं में जुटे हुए हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर और अजमेर में रैली करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रोड शो भी करेंगे. वह शाम 5 बजे गाजियाबाद में होंगे. कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी राजस्थान में आला नेता सड़क पर नजर आएंगे. वही सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंचे हैं, यहां पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र की तारीफ की है.

हम झूठ बोलने वालों में से नही हैं, जैसा मोदी झूठ बोलते हैं- जयपुर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

हमारी जो पांच न्याय गारंटी है, उसके तहत हमने 25 गारंटी दी है. अगर हमारी सरकार आई, तो निश्चित रूप से सभी गारंटी को अमल में लाएंगे. हम कभी भी झूठ बोलने वालों में नही हैं, जैसा मोदी झूठ बोलते हैं. वो हर जगह जाते हैं, कुछ ना कुछ नया झूठ बोलकर ही आते हैं. उन्होंने हमसे पहले ही कई गारंटी दी हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने कौन सी गारंटी पूरी की है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा है कि मोदी ने ये कहा है कि कांग्रेस पार्टी के लोग काला धन रखे हैं, उसको लाकर 15-15 लाख दूंगा, लेकिन आज तक नहीं दिया. प्रधानमंत्री कैसे झूठ बोलते हैं. वो हमेशा यही कहते हैं कि हरिश्चंद्र के बाद मैं ही पैदा हुआ हूं, तो ये पंद्रह लाख भी आपको नहीं मिले हैं. नरेंद्र मोदी यह भी कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी कर दुंगा, क्या उन्होंने किया? मोदी जी झूठों के सरदार हैं, झूठ बोलते हैं. मुझे नहीं पता वो क्यों इतना झूठ बोलते हैं.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि किसान परेशान हैं, हजारों लोग आत्महत्या करके मर रहे हैं और राजस्थान में ये कहते हैं कि मैंने 370 हटा दिया है. यहां क्यों बोलते हैं ये बात वो जाकर जम्मू-कश्मीर में जाकर बोलें. क्या डीजल और पेट्रोल के दाम कम कर दिए गए. उन्होंने चंबल घाटी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा है कि इसको किसने बनाया. वह बगैर काम किए क्रेडिट लेना, पीएम मोदी की हमेशा की बात है. खड़गे ने आगे कहा है कि AIIMS, IIT, रेलवे सारी चीजें कांग्रेस के जमाने में आईं और मोदी कहते हैं कि देश के विकास में काम कर रहा हूं. इस बार नया ड्रामा लाए हैं, वो पार्टी का नाम भी नहीं बोलते और कहते हैं कि मोदी की गारंटी और मोदी है तो मुमकिन है. मोदी की गारंटी नहीं देने की है.

लोकसभा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

‘इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा है कि हमने हिमाचल और कर्नाटक में गारंटी दी और हमने लागू भी किया है. तेलंगाना में हमने अपनी गारंटी लागू की है. तुम्हारी झूठ बोलने के अलावा कोई गारंटी नहीं है. मैं ये कहूंगा कि मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित ही करते हैं. उन्होंने देश के लिए कुछ नहीं किया फिर वो बोलते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है. हम अपना सारा हिसाब दे रहे हैं, वो हिसाब दें कि उन्होंने क्या काम किया है. वही मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा है कि विदेश नीति ने भी उन्होंने हर बार कहा कि देश मजबूत हुआ है. हमारे जमाने में तो इंदिरा जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश आजाद करवाया था.

‘सबसे बड़ी लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है’

बीजेपी पर हमला करते हुए खड़गे ने कहा कि उन्होंने सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला और सदन चलाया. अगर ऐसे आप सदन चलाते हो, तो आप कौन सी डेमोक्रेसी में हो. सबसे बड़ी लड़ाई लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है, जब तक संविधान सुरक्षित नहीं होगा, किसी को भी कुछ मिलने वाला नहीं है. मोदी और आरएसएस के लोग चाहते हैं कि संविधान को निकाल दिया जाए. उनके कई नेता कह चुके हैं कि इस देश का संविधान हम बदल देंगे. इस लड़ाई को कामयाब करिए, हमें आपके ताकत की जरूरत है.

लोकसभा चुनाव को लेकर जयपुर में सोनिया गांधी की रैली, बोलीं- चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा है

वही चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे. दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं, जो कि लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं. आज लोकतंत्र खतरे में हैं. लोकतांत्रिक संस्थाओं को बरबाद किया जा रहा है, यही नहीं हमारे संविधान को बदलने की भी कोशिश की जा रही है. ये सब तानाशाही है और हम सब इसका जवाब भी देंगे.

आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामना इकट्ठा कर पाना मुश्किल हो गया है, रसोई की बढ़ती कीमत हमारी माताओं-बहनों के सामने मुश्किल खड़ी हो रही है.

लोकसभा
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ संघर्ष की आवाज, बीजेपी ने बेरोजगारी के लिए कुछ नहीं किया- प्रियंका गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की ‘न्याय पत्र’ महासभा में शामिल होने के लिए जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचे हैं. इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि राज्य विधानसभा चुनावों में हम भले ही सरकार नहीं बना पाए, लेकिन 2004 की तरह 2024 में भी बदलाव होगा और INDIA गठबंधन ही जीतेगा.

प्रियंका गांधी ने कहा है कि हम अपनी पार्टी का घोषणा, आपका पत्र सामने रख रहा है. इसका नाम ‘न्याय पत्र’ इसलिए रखा गया है क्योंकि यह संघर्ष की आवाज है, संघर्ष की आवाज है. बेरोजगारी चरम पर है, दस साल से बीजेपी की सरकार ने इस समस्या के लिए कुछ नहीं किया है. और हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकि ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है, जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे. ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है.

लोकसभा

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *