Bihar Tanishq Robbery Case: बिहार में बहार वा नितेशे कुमार वा ये सुनने में कितना अच्छा लगता है , लेकिन बिहार के आरा शहर में टाटा कंपनी का तनिष्क ज्वेलरी शोरूम जो हुआ इस पर बिहार में कानून बेबस्ता पर सवाल उठता है. वैसे बिहार के आरा में इसकी गिनती शहर के बड़े तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में होती है. दो मंजिला के इस बड़े शोरूम में तनिष्क के कुल 25 मुलाजिम यानी कर्मचारी काम करते हैं. चूंकि बिहार में शादी का सीजन चल रहा है, इसलिए आरा के आसपास के तमाम इलाकों से भी लोग यहां खऱीददारी यानी शॉपिंग करने आ रहे हैं. वही एक अंदाजे के मुताबिक शोरूम में करीब 50 करोड़ रुपए के जेवरात रखा था.

सोमवार की सुबह रोजाना की तरह ठीक 10 बजे शोरूम खुलता है. अगले 15 मिनट तक पूरे शोरूम की साफ सफाई की जाती है. तब तक स्टाफ का भी पहुंचना शुरु हो चुका था. अब सुबह के 10 बजकर 28 मिनट ही हुए थे. शोरूम में पहले दो ग्राहक यानी कस्टमर दाखिल होते हैं. वही इस शोरूम में सुरक्षा की वजह से एक साथ एक ही ग्रुप के 6 लोगों को एंट्री नहीं दी जाती है.

पहले दो ग्राहक अंदर दाखिल होते ही उसके पीछे पीछे तीन और ग्राहक शोरूम में दाखिल होते हैं. यानि कि कुल 5 लोग. असल में ये ग्राहक नहीं बल्कि लुटेरे थे. इनमें से एक ने तो चेहरे पर मास्क लगा रखा था. दूसरे ने तो हेलमेट के अंदर चेहरा छुपा रखा था. जबकि बाकी तीन लोग बेखौफ, बिना चेहरा छुपाए, हाथ में तमंचा लिए पूरे शोरूम में बेखौफ घूम रहे थे.

बिहार

शोरूम में घुसते ही सबसे पहले एक लुटेरे ने दरवाजे पर खड़े बंदूकधारी गार्ड की पिटाई की और उसका बंदूक भी छीन लिया था. अंदर तब जितने भी स्टाफ थे, अब सभी को दोनों हाथ ऊपर उठाने का हुक्म दिया गया था. हाथ उठाने वालों में वो गार्ड भी था जिससे बंदूक छीनी और पिटाई की गई थी. दरवाजे के करीब दाहिनी तरफ पर काउंटर पर तनिष्क का एक स्टाफ बैठा है. वही सारे लुटेरे दूसरी तरफ हैं. वो स्टाफ को मौका देखकर अपनी सीट से उठता है. वो दरवाजे की तरफ बढ़ने ही लगता है. शोरूम के बाहर निकलकर लोगों से मदद मांगना चाहता था. लेकिन तभी एक लुटेरे की नजर उस पर पड़ जाती है. वो जोर से अपने साथी दूसरे लुटेरे से कुछ कहता है. दो लुटेरे तुरंत ही लपककर उसके पास जाते हैं. इसके बाद उसकी पिटाई शुरु कर देते हैं, फिर उस शख्स को भी उस तरफ ही ले जाते हैं, जिधर बाकी के स्टाफ दोनों हाथ उठाए खडे हुए थे.

बिहार

लुटेरों में से एक बकायदा थैला भी लिए है. उस थैले के अंदर भी कई सारे थैले हैं. अब एक एक कर के वो थैले बाकी साथियों को देता है. एक लुटेरा तमाम स्टाफ को पिस्टल के नोक पर संभाले हुआ था. बाकी के चार शोरूम से जेवर उठा उठा कर थैलों में लगातार भरते जा रहे थे. बीच में लुटेरे बराबर के कमरे की तरफ भी जाते हुए दिखाई देते हैं. दरअसल दूसरी तरफ भी इसी शोरूम का ही एक हिस्सा है. वो वहां से भी सभी जेवर बटोर रहे थे. शोरूम के जिस स्टाफ को लुटेरों ने पीटा था, शायद उसके सिर से खून भी गिर रहा था. लिहाजा शोरूम के ही एक स्टाफ उसे कुर्सी पर बिठा देती है. फिर शायद कोई बैंडेज, कॉटन यानी रुई या रूमाल उसेक सिर पर लगा देती है. वही इस पूरी लूटपाट के दौरान दो महिलाएं लगभग निढाल सी हो रही है. एक महिला तो घबराकर नीचे ही बैठ जाती है. दूसरी की शायद तोड़ी सांसे उखड़ रही थी. 9 मिनट के अंदर जितना भी माल लुटेरे थैले में भर सकते थे, अलग अलग थैलों में भर लिए जाते है. बीच-बीच में वो अपनी पेंट और शर्ट के जेबों में भी जेवर रखते जा रहे थे. जब उन्हें लगा कि अब काफी माल हाथ में आ चुका है, तब 10 बजकर 37 मिनटर पर सभी स्टाफ को एक साथ बिठा कर कट्टा यानी बंदूक लहराते हुए वो शोरूम से निकल जाते हैं. बाहर बाइक पर उनके सभी साथी भी मौजूद थे. इसके बाद वो सभी उन्हीं बाइक पर बैठकर वहां से निकल भागते हैं. जब स्टाफ बाहर निकलकर शोर मचाते हैं.

फिर पुलिस आती है. वही स्टोर मैनेजर की माने तो लुटेरों के घुसने के फौरन बाद 10 बजकर 31 मिनट पर पहली बार पुलिस को फोन किया गया था. इसके बाद लगातार कई फोन किए, लेकिन पुलिस तब नहीं आई, बल्कि जब पूरा शोरूम लुटने के बाद आई. वैसे भी लुटेरे भी कम नौसिखिए नहीं थे. शोरूम में दाखिल हुए तो उनकी तादाद 5 थी. इनमें से सिर्फ दो ने ही अपने चेहरे छुपा रखे थे. एक ने तो डबल सुरक्षा के तहत बाइक वाला हेलमेट भी पहन रखा था. लेकिन बाकी के तीन पूरे शोरूम में खुल्लम खुल्ला घूम रहे थे. जब तीन को चेहरा छुपाना ही नहीं था तो बाकी दो के छुपाने का कोई मतलब नहीं बनता था. क्योंकि तीन के जरिए दो तक तो आसानी से पहुंचा जा सकता था.

बिहार के आरा पुलिस ने भी उनकी तस्वीरों को अपने व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजा

खैर अब बिहार पुलिस ने भी उनकी तस्वीरों को अपने व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेज देती है. बाहर खड़ी बाइक की भी तस्वीरें थी. वो भी आसपास की सभी पुलिस को भेज दी जाती हैं. हर जगह पर नाकेबंदी कर दी गई थी. छपरा के करीब एक गांव में अचानक तीन मोटरसाइकिल पर 6 लोग तेजी से भागते हुए भी दिखाई देते हैं. पुलिस के पास तो बाइक की सूचना पहले से ही थी. पुलिस जब उन्हें रुकने का इशारा करती है, लेकिन बाइक सवार उल्टे पुलिस पर ही गोलियां चला देते हैं. जवाब में पुलिस भी गोली चलाती है. एक बाइक पर सवार दो लोगों को गोली भी लगती है. वो गिर पड़ता हैं. दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी थी. लेकिन बाकी के दो बाइक पर सवार चार लुटेरे पुलिस को चकमा देकर निकल भागते हैं. इन दो लुटेरों को घायल करने के बाद पकड़ा गया उनके पास से दो थैले भी मिले है.ये वही थैले थे जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे. इनमें जेवरात भरे जा रहे थे. वही दोनों लुटेरों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने इन दोनों लुटेरों के पास से तनिष्क के कुछ जेवर भी बरामद किए हैं. ये जेवर उन्हीं में से एक थैले में रखा गया था. फिलहाल पुलिस इनके बाकी साथियों और बाकी के जेवर को ढूंढने और बरामद करने की कोशिश में जुटी है.

बिहार

इस लूटकांड की गूंज बिहार विधानमंडल में भी सुनाई दी

उधर, इस लूटकांड की गूंज बिहार विधानमंडल में भी सुनाई दी है. बिहार नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने लूट का वीडियो दिखाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. इस पर नीतीश ने कहा है कि वो इस कांड में शामिल सभी लोगों को छोड़ने वाले नहीं हैं. वो सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का निर्देश भी दे चुके हैं. वही पुलिस बाकी बचे यानी शेष लुटेरों की तलाश कर रही है. बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *