AVN News Desk; Facebook Down: Facebook,Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम भी काम नहीं कर रहा है. देश में कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम ही नहीं कर रहे हैं.

आधे घंटे से ज्यादा हो चुका हैं अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया के कई हिस्सों में फिलहाल बंद हैं. लोग X (एक्स ) पर लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन फेसबुक की तरफ से अभी तक कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है. आम तौर पर फेसबुक ये कभी नहीं बताता है कि फेसबुक की सर्विसेज डाउन क्यों हैं.

Downdetector के मुताबिक Meta की सभी सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 9.10 बजे प्रभावित हुई हैं. मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस यानी कि ओपेन नहीं हो रही हैं. फेसबुक ऐप भी अभी काम नहीं कर रहा है.

कई यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम के कॉमेन्ट सेक्शन भी काम नहीं कर रहा है तो कई यूजर्स का ऐप भी ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. गौरतलब यह है कि Facebook और Instagram की सर्विसेज ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में अभी डाउन हैं.

Facebook

कैंब्रिज अनालिटिका-Facebook डेटा लीक में भी हुआ था कुछ ऐसा

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. आपको बता दें कि कैंब्रिज अनालिटिका फेसबुक डेटा लीक के दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट होने लगे थे. कही बाद में यह पता चले की करोड़ों लोगों का डेटा फेसबुक से लीक यानी चोरी हो गया. हालांकि इस बार क्या प्रॉब्लम हो रही है फिलहाल अभी तक साफ नहीं है.

फेसबुक अकाउंट खुद से लॉगआउट हो जाना इस तरफ इशारा भी करता है कि फेसबुक की सर्सिवसेज हैक हुई हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि फेसबुक सर्वर में कोई टेक्निकल दिक्कत आती है तो भी फेसबुक लॉगआउट हो जाते हैं.

Facebook

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

 

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *