कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को भाजपा के केंद्र सरकार को कहा-” भाजपा सरकार नीच है। वो गरीबों की दुश्मन है। वो सिर्फ पूंजीपतियों का समर्थन करती है।
उन्होंने हमें लास्ट मिनट पर 5 किलो चावल देने से इनकार कर दिया। दरअसल, राज्य सरकार ने अन्न भाग्य योजना के तहत हर लाभार्थी को अतिरिक्त पांच किलो चावल की आपूर्ति (सप्लाई) करने के लिए केंद्र से चावल की मांग की थी।.”

उन्होंने कर्नाटक के लोगों से अपील भी किया कि ऐसी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी वोट नहीं देना चाहिए। सिद्धारमैया ने यह बातें क्षीर भाग्य योजना के 10 साल पूरे होने पर कर्नाटक के तुमकुरू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा।

हमनें केंद्र सरकार से फ्री में चावल नहीं मांगे

हमनें केंद्र सरकार से फ्री में चावल नहीं मांगे थे सिद्धारमैया ने कहा- हमने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) से चावल मुफ्त में नहीं मांगा था। हम उन्हें 36 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पैसे दे रहे थे। पहले तो उन्होंने हां कहा लेकिन लेकिन लास्ट मिनिट में मना कर दिया।

ऐसा केंद्र सरकार के दबाव में किया गया। केंद्र सरकार ने FCI को निर्देश दिया कि वो हमें चावल नहीं दें।

भाजपा (बीजेपी)ने अपने कार्यकाल में घटाई चावल की क्वांटिटी

उन्होंने कहा कि जब मैं अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सीएम था, तो मैं गरीब लोगों को 7 किलो चावल मुफ्त दे रहा था, लेकिन पिछली भाजपा (BJP)सरकार ने इसे घटाकर 4 किलो और 5 किलो कर दिया। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि अगर गरीब लोगों को मुफ्त चावल दिया गया, तो राज्य दिवालिया हो जाएंगे।

राज्य में पांच चुनावी गारंटियों क्या थी ओर उनमें से चार लागू

सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने राज्य में पांच चुनावी गारंटी में से चार को लागू कर दिया गया है। जिन चार गारंटियों को लागू किया गया है उनके नाम नीचे पढ़े:

1 ) ‘शक्ति’ योजना, इसके तहत गैर-लक्जरी सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दी जा रही है।

2)‘गृह लक्ष्मी’ योजना, इसके तहत परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपए दिए जाते हैं।

3) ‘गृह ज्योति’ योजना, इसके तहत हर घर को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है।

4) ‘अन्न भाग्य’ योजना, इसके तहत BPL परिवारों को 10 किलो चावल दिया जा रहा है।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *