Haryana Election 2024: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधान सभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी और भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि वह देश छोड़ने का मन बना रही थीं लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की वजह से उन्होंने अपना मन बदल दिया है। जुलाना में प्रियंका गांधी ने आज एक बड़ी रैली की। इस दौरान विनेश फोगाट ने कहा है कि जब वह जंतर-मंतर पर बैठी थीं, तब प्रियंका गांधी ने उनका और साथी खिलाड़ियों का साथ दिया था। फोगाट ने कहा कि उनका वह संघर्ष आज भी जारी है। विनेश फोगाट ने कहा, “मैं हमेशा आपके हक के लिए आगे खड़ी रहूंगी। बीजेपी ने जो सलूक हमारे साथ किया, उससे हम पूरी तरीके से टूट गए थे। देश छोड़ने का मन कर रहा था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने हमसे मुलाकात की और उन्होंने हमें हौसला दिया।”

विनेश फोगाट ने कहा कि हमें यही लगा था कि बुरे लोगों के कारण हमारा कुछ अच्छा नहीं हो सकता, लेकिन दीदी ने हौसला दिया और देश से इतना प्यार मिला, जो आज तक नहीं मिल सका था। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि जब तिरंगा हमारे सामने पैरों से रौंदा जा रहा था तो हमें बहुत दुख हुआ था। तब भी प्रियंका गांधी ने ही हमें हौसला दिया था। जब एक कमरे में बंद होकर टूटकर मैं रो रही थी और जब बाहर निकली तो एक दुर्गा का रुप लेकर निकली। इसमें सबसे ज्यादा हाथ प्रियंका दीदी का है।

आपके लिए हम दो कदम आगे ही खड़े रहेंगे- विनेश फोगाट

उन्होंने आगे कहा कि, ”बचपन से लेकर आजतक मैंने जो संघर्ष किया है, उसमें पूरा देश मेरे साथ खड़ा रहा है. जो ऊर्जा आप लोगों ने दिखाई है. और इतने कम समय में आपने ने जो मुझे अपना बनाने का काम किया है, कुश्ती के क्षेत्र में जो मान-सम्मान और प्यार आपने दिया है. और मैं विश्वास दिलाकर आपको कहती हूं कि जिस तरह आप मेरे साथ खड़े रहे, वैसे ही मैं आपके सुख-दुख और हक की लड़ाई में दो कदम आगे खड़ी रहूंगी.”

विनेश फोगाट

हरियाणा के जुलाना विधान सभा में बोली आपकी बेटी किसी के सामने नहीं झुकेगी- विनेश फोगाट

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, ”जब भी क्षेत्र में निकलती हूं लोगों का प्यार, मेरा कारवां बढ़ता गया है. और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि आपकी बेटी ना किसी के सामने झुकी थी और ना ही किसी के सामने झुकेगी. वही जिस ताकत, सच्चाई और ईमानदारी से मैंने कुश्ती के क्षेत्र में नाम किया है. और आप बड़े और बुजुर्गों के बिना ना तो वो लड़ाई कभी पूरी हुई थी और ना ये लड़ाई कभी पूरी हो सकती है. और आप मुझे जितना प्यार देंगे, उससे हजार गुना प्यार वापस दिलाने का विश्वास दिला सकती हूं.”

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *