देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ती जा रही हैं लेकिन लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलते नहीं दिख रही हैं. बुधवार के प्रदूषण में मामूली सा सुधार हुआ था, लेकिन गुरुवार तड़के एक बार फिर से हवा में प्रदूषण के स्तर बढ़ गया. राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज भी हवा 350 से 400 के बीच यानी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई हैं. वजीरपुर और बवाना में ये आंकड़ा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया. इसके साथ ही राजधानी में ठंड भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है और कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है.

राजधानी में पिछले एक महीने से लगातार हवा में प्रदूषण बना हुआ हैं. लेकिन बीते दो-तीन दिन से इसमें थोड़ा सुधार भी देखा गया जिसे देखते हुए कल शाम को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने GRAP स्टेज-3 की पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया था लेकिन हवा अब भी बेहद खराब की श्रेणी में बनी हुई हैं.

वजीरपुर और बवाना सबसे ज्यादा प्रदूषित

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में फिर से बढ़ोतरी हुई हैं. दिल्ली का वजीरपुर और बवाना इलाके का सबसे बुरा हाल है, यहां आज सबसे अधिक प्रदूषित हवा बनी हुई हैं. सीपीबीसी के मुताबिक सुबह 6 बजे वजीरपुर में हवा में प्रदूषण का स्तर 404 रिकॉर्ड किया और बवाना में एक्यूआई 403 रहा.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई

इसके अलावा दिल्ली के दूसरे इलाकों का हाल भी ज्यादा अच्छा नही हैं. वही विवेक विहार में आज एक्यूआई 395, जहांगीर पुरी में 392, नरेला 386, बुराड़ी में 368, आनंद विहार में 386, चांदनी चौक में 368, सोनिया विहार में 355, आरकेपुरम में 354 एक्यूआई (AQI) दर्ज किया गया है, जो बेहद ख़राब श्रेणी की हवा मानी जाती है.

राजधानी दिल्ली में आसमान में धुंध और विजिबिलिटी कम

दिल्ली में सुबह से आसमान में धुंध और कोहरे की परत छाई दिख रही हैं. प्रदूषण की वजह से सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी कम रहती हैं. ऐसे माहौल में साँस लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक लोग ज्यादा से ज्यादा घर पर रहे और जरूरी होने पर ही घर से निकले. अगर बाहर जाना है तो अच्छे मास्क का इस्तेमाल करें.

दिल्ली
राजधानी दिल्ली में आसमान में धुंध और विजिबिलिटी कम
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *