सिकंदरा (जमुई): प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार की देर रात नैकी आहर से करीब 200 मीटर पश्चिम स्थित खलिहान में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक हरिहरपुर गांव में अज्ञात लोगों के द्वारा धान लगे दो पुंज में आग लगा दी। जिससे किसान ब्रह्मदेव यादव पिता स्वर्गीय लटन यादव एवं सरिता देवी पति मकेश्वर यादव के धान लगे पुंज में आग लगने से लगभग डेढ लाख रुपये की छति हो गयी। वहीं ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि हमारा लगभग एक लाख रुपए कि क्षति हुई है। घटना के संबंध में दोनों पीड़ित किसानों ने लछुआड़ थाना को संयुक्त रूप से एक लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया गया कि दोनों किसानों के धान के पुंज एक ही खलिहान में लगे थे।

हरिहरपुर गांव में दो किसानों के धान के पुंज हुआ खाक

रात करीब 10:30 बजे अचानक सूचना मिली कि खलिहान में आग लग गई है। जब वे वहां पहुंचे, तब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन आग पर काबू करने से पहले ही दोनों के धान के पुंज स्वाहा हो गए। पीड़ित किसानों के अनुसार, ब्रह्मदेव यादव का लगभग पांच हजार बिचाली सहित लगा पूरा पुंज तथा मकेश्वर यादव का लगभग तीन हजार बिचाली सहित लगा धान का पुंज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

हरिहरपुर

इनपुट: रविकुमार

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *