राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है। साथ ही वायु प्रदूषण की मार भी दिल्लीवालों को झेलनी पड़ रही है। आज सुबह भी घने कोहरे की मोटी चादर ने राजधानी को ढक लिया है। जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। दिल्ली के धौला कुआं, द्वारका एक्सप्रेसवे, कर्तव्य पथ और अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाकों में कोहरा दिखा।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 2026 गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है। इसके अलावा कोहरे के दौरान ट्रेन की आवाजाही को कम करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद में कोहरे से बढ़ीं टेंशन

फरीदाबाद में लगातार तीन दिन से गिर रहे घने कोहरे से यातायात प्रभावित हो रहा है। सामने से कुछ ही मीटर की दूरी पर भी कुछ भी नहीं दे रहा है। जिसके कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दृश्यता बहुत कम होने पर सुबह-सुबह कामकाज व अन्य कार्यों के लिए जा रहे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घने कोहरे का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन दिन तक घने कोहरे और एक दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में बीते दिन ऐसा रहा मौसम का हाल

सोमवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया।

दिल्ली

एक जनवरी को हो सकती है बारिश

दिल्ली में नए साल पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से दिल्ली में 31 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वही अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 से 20 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक ही सिमट गई

हाईवे और आउटर रिंग रोड पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी

सुबह के समय दफ्तर जाने वालों को देरी

कोहरे के कारण छोटी टक्करों का खतरा बढ़ा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील

फॉग लाइट और लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें

तेज़ रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचें
मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें
ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

कोहरे के साथ-साथ ठंड और बढ़ते प्रदूषण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सुबह-शाम की ठंड में बुज़ुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *