बिहार के जमुई जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मलयपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय पंचा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी बकरी को बारिश से बचाने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी अचानक गिरी बिजली ने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश के बीच बकरी को बचाने गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बनौली गांव निवासी अनिल सिंह की पुत्री पंचा कुमारी के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर इलाके में तेज बारिश और गर्जना हो रही थी। इसी दौरान पंचा अपनी बकरी को बारिश से सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए घर से निकली और पास के एक पेड़ के समीप पहुंची। उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं बच सकी जान

बिजली गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वही पुलिस ने बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बिजली
पुलिस ने बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

आपदा राहत के तहत सहायता की प्रक्रिया शुरू

प्रशासन ने बताया कि आकाशीय बिजली से हुई मौत के मामले में आपदा राहत प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बारिश और बिजली गिरने के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • तेज बारिश और गर्जना के समय पेड़ के नीचे खड़े न हों।
  • खुले खेत या मैदान में रुकने से बचें।
  • बिजली चमकने के दौरान मोबाइल और बिजली के उपकरणों का सीमित उपयोग करें।
  • सुरक्षित भवन के अंदर शरण लें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

Written & Edit by : Chandan Patel.

ये खबर भी पढ़े….जमुई में दिव्यांग फेरीवाले से 20 हजार की छीनतई, सुनसान सड़क पर बदमाशों का हमला; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

ये जरूरी ख़बर भी पढ़े…देश में महाघोटालों की झड़ी! आखिर कब रुकेगा भ्रष्टाचार का यह सिलसिला?

ये खबर भी पढ़े…जमुई में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में गिरी बिजली से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

ये खबर भी पढ़े…दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराई बस, आग की लपटों में झुलसे यात्री, 8 की मौत, 21 घायल

ये खबर भी पढ़े…जमुई में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: नकाबपोश बदमाशों का खूनी हमला, महिला की मौत ,6 घायल, जेवरात लूटकर फरार

ये खबर भी पढ़े…जमुई में फायरिंग: सदर अस्पताल गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *