जमुई। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान

घायल की पहचान महिसौड़ी निवासी दिनेश साव के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवक
घायल युवक सूरज कुमार

दो बाइक पर पहुंचे चार बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंचे और सूरज कुमार पर फायरिंग कर दी। वही गोली लगते ही दोनो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

आपसी विवाद में वारदात की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस आपसी विवाद को घटना का कारण मान रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटनास्थल से मिला खोखा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि फरार बदमाशों तक जल्द पहुंचा जा सके।

युवक
घटनास्थल से मिला कारतूस का खोखा

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Written & Edit by : Chandan Patel.

मुहर्रम जुलूस पर पथराव से मचा हड़कंप, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, प्रशासन ने संभाला मोर्चा… ये खबर भी पढ़े

ये खबर भी पढ़े…राम मंदिर जमीन खरीद मामले में नया मोड़: AAP सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 अहम दस्तावेज, जांच पर टिकी निगाहें

ये खबर भी पढ़े…जमुई में टोटो चालक और उसके भाई से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के सिर पर पिस्टल की बट से हमला

ये खबर भी पढ़े…धोबघट-कोल्हुआ सड़क की बदहाली से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *