गिद्धौर/जमुई : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना से निबंधित बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास समिति की पहली बैठक न्यास अध्यक्ष व जमुई अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मौके पर समिति सदस्यों द्वारा न्यास अध्यक्ष व जमुई अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी को बाबा कोकिलचंद की पिंड स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गई।

बिहार

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना द्वारा गठित

बता दें कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद पटना द्वारा गठित समिति का नाम बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर न्यास समिति में 11 सदस्य मनोनीत किये गये है। जिसके पदेन और अध्यक्ष के रूप में जमुई के अनुमंडल पदाधिकारी को मनोनीत भी किया गया है। और उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, सचिव चुन चुन कुमार एवं कोषाध्यक्ष नीरज कुमार बनाए गए हैं। वहीं सदस्य के रूप में मनोरंजन कुमार, निरंजन कुमार, सुबोध सिंह, उमाशंकर सिंह, मृत्युंजय कुमार, विजय पाण्डेय एवं हरेराम रावत को शामिल किया गया है।

वहीं उक्त बैठक में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों ने न्यास अध्यक्ष व जमुई अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी को सावन पूर्णिमा और अंतिम सोमवारी पर मंदिर में होने वाले आरती में आमंत्रित किया। जिसपर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद के साथ सहयोग करने का भरोसा दिया।

वहीं सचिव चुन चुन कुमार ने कहा कि बाबा कोकिलचंद की परम्परागत पूजन अनुष्ठान विधि-विधान सहित पूर्व की भांति जारी रहेगा। जिसके चटिया भारो सिंह भगत, पुजारी जय नारायण पाण्डेय, सेवक टहलुआ हरे राम रावत ही रहेंगे। इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। बाबा कोकिलचंद की आरती पूजन, ग्राम सामूहिक दीपावली, बामर पूजन अनुष्ठान आदि को और भी प्रासंगिक बनाने के साथ-साथ निर्माणाधीन मंदिर को पूरा करने हेतू न्यास सहयोग करेगा। सावन की अंतिम सोमवारी एवं सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बाबा कोकिलचंद धाम गंगरा में भव्य आरती पूजन का आयोजन किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि न्यास अध्यक्ष व जमुई अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी होंगे। बाबा का निर्माणाधीन मंदिर पुरा करने हेतू समय समय पर स्थानीय लोगों के साथ संपर्क अभियान चलाये जायेंगे।

इस बैठक में सुबोध सिंह, उमाशंकर सिंह, गोपाल सिंह, नेतुला मंदिर कुमार सिकंदरा जमुई के अध्यक्ष हरदेव सिंह, चुन चुन कुमार, नीरज कुमार बाबा कोकिलचंद विचार मंच सोनो संयोजक लभित कुमार, हरेराम रावत, नीलेश सिंह सम्मिलित हुए।

संवाददाता बिक्की कुमार की रिर्पोट गिद्धौर जमुई :-

बिहार

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *