सोनो-चकाई NH-333 पर बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने प्रशासन पर उठाए सवाल: जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में शनिवार को एक लापरवाही बड़ा हादसा बन गई। सोनो-चकाई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-333) पर ओरैया के पास सड़क किनारे घंटों से खड़े एक खराब हाइवा में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आस पास के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

एक युवक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल जमुई रेफर

घटना में घायल युवकों की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के दहियारी गांव के तेलियादह टोला निवासी अजय यादव (पिता- सरजू यादव) और विकास कुमार के रूप में हुई है।

दोनों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनो पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अजय यादव की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया। वहीं विकास कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोनो पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही सोनो थाना के एसआई राजेश्वर साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया।

इसके बाद पुलिस ने सड़क पर खड़े खराब हाइवा को क्रेन की सहायता से हटवाकर सड़क किनारे कराया, ताकि यातायात सामान्य हो सके और दोबारा कोई दुर्घटना न हो।

सड़क
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

12 घंटे से सड़क पर खड़ा था खराब हाइवा, ग्रामीणों में काफी नाराजगी

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा वाहन करीब 12 घंटे से अधिक समय से सड़क पर खराब हालत में खड़ा था। इसके बावजूद उसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय तक खराब वाहन छोड़ देना यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था की जाए ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Written & Edit by : Chandan Patel.

युवा जागा तो सत्ता झुकी! देश की नई पीढ़ी ने बता दिया- हम सिर्फ मीम्स नहीं, अपने हक की लड़ाई भी लड़ना जानते हैं,पढ़े पूरी रिपोर्ट…

ये ख़बर भी पढ़े..CJP Protest LIVE: दिल्ली में CJP ने किया जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान, सरकार के साथ तीनों मांगों पर बनी स​हमति

ये खबर भी पढ़े…जंतर-मंतर पर आंदोलन के बीच इंसानियत की मिसाल: कोई बांट रहा बिरयानी, कोई पानी; संघर्ष के साथ दिखी मानवता की ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *