New Delhi । राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। वहीं, आग की सूचना मिलते ही दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फिलहाल दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

बताया गया है कि आग इतनी भयंकर है कि आसमान में चारों तरफ धुएं का गुबार छाया हुआ है, जिस वजह से इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

दिल्ली

दिल्ली फायर अधिकारी के मुताबिक अभी तक कोई भी हताहत नहीं

पुलिस के अनुसार, ए-31 सेक्टर-4, डी. बवाना, दिल्ली में आज एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम को मौके पर भेज दिया गया है। बताया गया कि अभी तक किसी के हताहत होने की भी जानकारी नहीं है।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *