दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले सभी यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। इस बार यात्रियों को सुविधा देने के लिए 4000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे लगवाए जाएंगे। इनमें देश की आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है। खासतौर पर दिल्ली से पटना और लखनऊ से छपरा के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चल सकती है। यह पूर्वी राज्यों की ओर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया है कि बीते वर्ष दीपावली और छठ पर यात्रियों के लिए 3198 स्पेशल फेरे चलाए गए थे। वही इस बार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे बढ़ाकर 4000 से अधिक फेरे करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया है कि इन ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, ताकि यात्री समय पर टिकट बुक करा सकें।

बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे के अलावा अन्य जोन भी यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारी कर रहे हैं। पूरे देशभर से दीपावली और छठ के मौके पर करीब 12000 स्पेशल फेरे चलाने की योजना है। त्योहारों पर सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की ओर जाती है।

दीपावली
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय

दीपावली और छठ महापर्व पर जल्द जारी होगा शेड्यूल …

अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था लागू करने के लिए बड़े स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। ट्रेनों के नाम, नंबर और समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी। अभी की स्थिति यह है कि नियमित ट्रेनों में दीपावली और छठ के दिनों के लिए सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है।

इस बार रेलवे यात्रियों को थर्ड एसी इकोनॉमी स्पेशल ट्रेनों की सुविधा देगा। इनमें सभी कोच एक ही श्रेणी के होंगे और किराया सामान्य थर्ड एसी टिकट से कम होगा। इससे सभी यात्रियों को कम खर्च में आरामदायक यात्रा का आनंद मिल सकेगा।

देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बने रहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *