Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। कल तक 841 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की कुल संख्या 841

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन (सीईओ) अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नामांकन दाखिल करने वालों में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शामिल हैं। मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से, गोपाल राय ने बाबरपुर से और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया, जहां वह ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

दिल्ली
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
देश दुनिया की खबरों की अपडेट के लिए AVN News पर बनेरहिए।

By Chandan Patel

चंदन पटेल AVN News से लंबे समय से जुड़े पत्रकार हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वे AVN News के एडिटर-इन-चीफ के रूप में समाचार संपादन, कवरेज और डिजिटल पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। राजनीति, खेल,स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तथ्यपरक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है। उनका उद्देश्य आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देना और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *